फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   doctors strike still continue in rajasthan

सात मासूमों सहित 13 से ज्यादा मौत, अभी भी 'भगवान' नहीं माने, आज फिर वार्ता

Thu, 09 Nov 2017 10:03 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 09 Nov 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
doctors strike still continue in rajasthan
फाइल फोटो।

धरती का भगवान कहे जाने वाले चिकित्सकों का पत्थर दिल लगातार दम तोड़ रहे मरीजों को भी देखकर नहीं पसीजा है। बीते तीन दिनों से राजस्थान में करीब दस हजार चिकित्सक हड़ताल पर है। राजस्थान सरकार और हड़ताली चिकित्सकों दोनों के अड़ियल रुख का खामियाजा मरीजों का उठाना पड़ रहा है।

विज्ञापन



बीते तीन दिनों में प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर ईलाज के अभाव में करीब दर्जन भर मरीज दम तोड़ चुके है। इनमें सात मासूम सम्मलित है। सबसे अधिक जान कोटा में गई है। यहां दो दिन में पांच मासूमों की मौत हुई है। राजस्थान में चिकित्सा व्यवस्था के हालात और खराब हो सकते है क्योंकि आज दोपहर बाद से प्रदेश के कई मेडिकल कॉलेजों के रेजिडेंट डॉक्टर पर भी हड़ताल पर जा रहे है।

विज्ञापन

मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है

doctors strike still continue in rajasthan
वसुंधरा राजे
इनका कहना है ​कि वे राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के समर्थन में हड़ताल पर जा रहे है। हालांकि अभी तक राजस्थान के सात बड़े मेडिकल कॉलेजों में ​चिकित्सक कार्य कर रहे है। वहीं राजस्थान सरकार ने रेलवे व आर्मी के अस्तपतालों में भी मरीजों के लिए व्यवस्था की है। जानकारी के अनुसार हड़ताली चिकित्सकों व सरकार  के मध्य आज फिर से शाम को वार्ता हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed