फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Dharna was going on outside Sachin Pilot's house, so the Chief Minister did nothing

Jaipur: उपनेता प्रतिपक्ष बोले- कहीं पायलट को न मिल जाए सारा श्रेय इसलिए सीएम ने नहीं सुनी वीरांगनाओं की फरियाद

Sat, 11 Mar 2023 01:54 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 11 Mar 2023 01:54 PM IST
सार

मुख्यमंत्री गहलोत पर बड़ा बयान देते हुए उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर ने कहा कि क्योंकि वीरांगनाओं का धरना सचिन पायलट के घर के बाहर था इसलिए गहलोत ने कुछ नहीं किया।

विज्ञापन
Dharna was going on outside Sachin Pilot's house, so the Chief Minister did nothing
उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

वीरांगनाओं को लेकर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में राजनीति तेज हो चुकी है। कल के घटनाक्रम में डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का घायल होकर अस्पताल में भर्ती होना भाजपा के लिए एक ठोस मुद्दा है। इसके सहारे भाजपा मुख्यमंत्री गहलोत का घेराव करेगी। वहीं, कांग्रेस बैंक फुट पर नजर आने लगी है।
विज्ञापन


विज्ञापन


भाजपा ने प्रदेश कार्यालय पर वीरांगनाओं और डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के साथ पुलिस के बर्ताव को लेकर धरने का आह्वान किया है। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं का कार्यालय में जमावड़ा लगना शुरू हो चुका है। वहीं उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर ने मुख्यमंत्री पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि जब होली के दिन प्रताप सिंह खाचरियावास और मंत्री शकुंतला रावत ने सभी मांगों को मानने की बात कही थी और शाम तक क्या हुआ, जो बात नहीं बनी, क्यों बात नहीं बन पाई, क्योंकि वीरांगनाओं का धरना पायलट के घर के बाहर था। इसका पूरा श्रेय पायलट को मिल जाता, अब मंत्री और कांग्रेस के जनहितैषी नेता प्रताप सिंह खाचरियावास क्यों कुछ नहीं बोल रहे हैं, अब प्रताप सिंह मौन क्यों है? क्या अब उन्हें कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed