{"_id":"5982d3434f1c1bae288b45ac","slug":"dead-body-identified-by-villagers-which-were-found-in-ramsarovar-in-jaisalmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने पहचाना डूबे हुए व्यक्ति को, परिजन नहीं पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने पहचाना डूबे हुए व्यक्ति को, परिजन नहीं पहुंचे
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 03 Aug 2017 01:28 PM IST
विज्ञापन
dead body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन-जन की आस्था के प्रतीक बाबा रामदेव की समाधि स्थल रामदेवरा के रामसरोवर तालाब में डूबे व्यक्ति का शव मिलने पर आसपास के लोगों ने उसकी शिनाख्त कर ली है। हालांकि, मौके पर उसके कोई परिजन नहीं पहुंचे। ऐस में पुलिस ने शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह रामसरोवर तालाब में डूबे हुए व्यक्ति का आज शव तैरता हुआ नजर आया। इस पर वहां पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। मृतक के पास किसी भी तरह का कोई स्थाई निवास का प्रमाण, पहचान पत्र आदि नहीं मिले, लेकिन ग्रामीणों ने मृतक की शिनाख्त मोहनसिंह के रूप में की।
ग्रामीणों का कहना है कि मोहनसिंह पिछले 15 वर्षों से रामदेवरा स्थित अवधूत आश्रम के पास रहता था। वह अपने आप को मध्यप्रदेश के देवास का निवासी भी बताता था। ग्रामीणों से मिली जानकारी के बाद जैसलमेर पुलिस ने राजस्थान व मध्यप्रदेश के सभी पुलिस थानों को उसके बारे में जानकारी दी है। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
शिनाख्त होने पर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। इसके अभाव में आज शाम ग्राम पंचायत के सहयोग से शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।