डेढ़ साल से गुम डैनी मिला, पुलिस ने लगा दी थी केस में एफआर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस को मिलने वाले अजीब केस कई बार उसकी मशक्कत करा देते है। ऐसा की कुछ जयपुर की शिप्रापथ थाना पुलिस के साथ हुआ।
जब करीब डेढ़ वर्ष पहले राजस्थान सरकार में मंत्री रहे मूलचंद मीणा का लेब्राडोर नस्ज का कुत्ता डेनी खो गया था। कुत्ते की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई।
लेकिन जब पुलिस भी कुत्ते को ढूंढने में नाकाम रही तो केस में एफआर लगा केस बंद कर दिया गया। लेकिन अब डेन मिल गया और उसे पुलिस की मदद से बरामद कर मंत्री के रिश्तेदारों को सौंप दिया गया है।
काफी कीमती डैनी
दरअसल मंत्री के रिश्तेदार नवल को उसके परिचित ने बीते रविवार रात्रि को जानकारी दी कि उसका गुम हुआ कुत्ता सचिवालय विहार के एक मकान में है।
इसके बाद नवल ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिसकर्मी सोमवार को सबंधित मकान पर पहुंचे और कुत्ते को बरामद किया।
जानकारी के अनुसार इस नस्ल के कुत्ते की कीमत करीब डेढ लाख रुपए बताई गई है। वहीं जिस प्लॉट में यह कुत्ता मिला है उस व्यक्ति से पुलिस पूछताछ कर रही है।