{"_id":"5a4a0d514f1c1bc20a8b5d0f","slug":"crpf-soldier-of-rajasthan-martyrs-in-fidayeen-attack-shrinagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिदायीन हमले में शहीद इस लाल ने दो दिन पहले ही भेजी थी नए साल की बधाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिदायीन हमले में शहीद इस लाल ने दो दिन पहले ही भेजी थी नए साल की बधाई
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 01 Jan 2018 04:05 PM IST
विज्ञापन
राजेन्द्र नैण
ये अमर कहानी है देश पर शहीद होने वाले जांबाज की। आज नए साल पर सीआरपीएफ के इस जवान के शहीद होने की खबर के बाद पूरे गांव में शोक की लहर छाई हुई है।
दरअसल, राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ तहसील में आज हर कोई गमगीन है। इसका कारण है श्रीनगर में सीआरपीएफ कैंप में हुआ फिदायीन हमला, जिसमें गौरीसर गांव का सपूत राजेन्द्र नैण पुत्र सहीराम मातृभूमि की रक्षा करते हुए रविवार को शहीद हो गया। शहीद का शव आज शाम तक उनके पैतृक गांव पहुंचने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन खराब मौसम के चलते अभी तक उनका शव श्रीनगर एयरपोर्ट पर ही है। ऐसे में राजकीय सम्मान के साथ शहीद की अंत्येष्टि कल होने की संभावना जताई जा रही है।

Trending Videos
17 महीने पहले ही हुई थी शादी
शहीद के दोस्त रेवतसिंह ने बताया कि दो महीने पहले ही राजेन्द्र छुट्टी पर आए थे। राजेन्द्र वर्ष 2013 में सीआरपीएफ में भर्ती हुआ और उसके बाद से देश की रक्षा करने के लिए तत्पर था। वह अपने माता-पिता की चौथी संतान थे। उनके परिवार में तीन भाई और दो बहनें हैं।
बताया जा रहा है कि 17 माह पहले ही राजेन्द्र की प्रियंका से शादी हुई थी। अभी दो दिन पहले ही राजेन्द्र ने अपने परिवार वालों को नए साल की अग्रिम बधाईयां प्रेषित की थी।
बताया जा रहा है कि 17 माह पहले ही राजेन्द्र की प्रियंका से शादी हुई थी। अभी दो दिन पहले ही राजेन्द्र ने अपने परिवार वालों को नए साल की अग्रिम बधाईयां प्रेषित की थी।