{"_id":"5948d1c24f1c1bf9788b456a","slug":"youth-dies-due-to-drowning-while-fishing-in-udaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली पकड़ते वक्त तालाब में डूबने से युवक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मछली पकड़ते वक्त तालाब में डूबने से युवक की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:33 PM IST
विज्ञापन
युवक की तालाब में डूबने से मौत
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर जिले के सराड़ा थाना इलाके में साथियों के साथ मछली पकड़ने गए एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। यह घटना सराड़ा के नठारा गांव में सोमवार रात को हुई। लेकिन अंधेरा होने की वजह से गोताखोरों को शव नजर नहीं आया। मंगलवार सुबह फिर से शव को तलाश करने गोताखोर तालाब में उतरे तब करीब 9:15 बजे मृतक व्यक्ति के शव को बाहर निकाला जा सका।
पुलिस के मुताबिक हादसे का शिकार धूला मीणा सराड़ा इलाके के नठारा गांव का रहने वाला था।वह सोमवार रात को अपने दोस्तों के साथ तालाब में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूबने लगा। उसे डूबता देख उसके दोस्तों ने गांव वालों को बुला कर धूला मीणा के तालाब में डूबने की जानकारी दी। उसे बचाने का प्रयास भी किया लेकिन सफल नहीं हुए।
अंधेरा होने से धूला का शव नजर नहीं आया। इसके बाद मंगलवार को फिर से ग्रामीण तालाब के पास इकट्ठा हो गए। तब मृतक धूला मीणा का शव बाहर निकाला। वह अपने गांव में ही किराणे की दुकान चलाता था। साथ ही, खेतीबाड़ी का काम करता था।