{"_id":"5a6886684f1c1bca798b58fc","slug":"wife-leaving-her-husband-and-after-two-month-this-happened-in-ajmer-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो बच्चों को छोड़कर भागी पत्नी का यूं हुआ पति से सामना, सामने आई चौंकाने वाली कहानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बच्चों को छोड़कर भागी पत्नी का यूं हुआ पति से सामना, सामने आई चौंकाने वाली कहानी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 24 Jan 2018 07:02 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ भागी विवाहिता का आज अपने पति से सामना हो गया। पति ने अजमेर के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में साथ चलने के लिए जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस सभी को थाने ले गई।
नागौर जिले के नावां तहसील के खाकड़दी गांव निवासी प्रभूराम मेघवाल ने बताया कि सरोज से उसका विवाह बारह साल पहले हुआ था। करीब ढाई माह पहले उसकी पत्नी सरोज दो छोटे बच्चों को छोड़कर गांव के ही नंदा रैगर के साथ भाग गई। वह तभी से उसकी पत्नी की तलाश कर रहा था। इसी दौरान उसे पत्नी के अजमेर में होने की जानकारी मिली तो वह यहां भी आ पहुंचा। यहां पत्नी सरोज ने नंदा रैगर से शादी करने की बात कही, जिसे सुनकर वह भौचक्का रह गया।

पति के अत्याचारों से तंग
उधर, पूरे मामले में सरोज का कहना है कि पिछले नौ साल से नंदा रैगर से उसकी दोस्ती थी। पति के अत्याचारों से तंग आकर उन दोनों ने साथ रहने की ठानी और अदालत में शादी भी कर चुके हैं। वहीं, हंगामा बढ़ता देख कोतवाली थाना पुलिस सभी को थाने लेकर गई, जहां से समझाईश के बाद सभी को छोड़ दिया गया।