फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   viral video in rajasthan- police caught a man in case of beaten his mother

बुजुर्ग मां को बेरहमी से मारने वाला बेटा पुलिस की पकड़ में, दी शर्मनाक 'सफाई'

Sun, 04 Feb 2018 11:52 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 04 Feb 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
viral video in rajasthan-  police caught a man in case of beaten his mother
मां से मारपीट करता व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
अपनी 82 वर्षीय बूढ़ी मां से मारपीट करने वाला हैवान बेटा पुलिस की पकड़ में आया तो उसने एक अजीब कारण सामने रख दिया। बेटे का कहना था कि मैं मां की  बहुत सेवा करता था, लेकिन वो किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं देती थी ऐसे में गुस्से में आकर एक दिन उसने अपनी मां को बुरी तरह से पीट डाला। 
विज्ञापन



मामला अलवर के शाहजहांपुर का है। यहां जाट-बहरोड़ की रहने वाली करीब 80 साल की ब्रह्मकौर देवी की मौत करीब पन्द्रह दिन पहले हो चुकी है। बुजुर्ग महिला लकवे से पीड़ित थी। महिला की मौत के सारे क्रिया कर्म होने के बाद एक वीडियो वारयल हुआ। इस वीडियो ने हंगामा मचा दिया। वीडियो में महिला का बेटा अपनी मां को बुरी तरह मारता हुआ नजर आ रहा है।
विज्ञापन



 

आठ महीने पुराना है ये वीडियो

viral video in rajasthan-  police caught a man in case of beaten his mother
मां से मारपीट करता व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
वीडियो में ब्रह्मकोर का बेटा जोगेंद्र चौधरी उससे मारपीट करता नजर आता है। वीडियो में सामने आया कि बेटा महिला को शौच करवा रहा था।

शौच के दौरान वो कभी उसे मारता है तो कभी सिर को धक्का मारता है। कभी नीचे सिर दबाता है। ऐसे में बेबस मां छोड़ने की गुहार करती नजर आती है। जानकारों की मानें तो बेटा सरकारी शिक्षक है और उसकी पत्नी भी शिक्षक है। ये कलयुगी बेटा आए दिन अपनी मां से मारपीट करता रहता था। उसके पड़ोसी रिश्तेदार ने चुपके से ये वीडियो बना लिया।

जोगेंद्र के बारे में किसी ने पुलिस को सूचना दी थी कि वह टोल प्लाजा के पास देखा गया है। जहां पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा। जोगेंद्र ने कहा कि मां उसकी सेवा पर कोई खास प्रतिक्रिया नहीं देती थी। उसने कहा कि यह वीडियो आठ महीने पुराना है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed