{"_id":"5984801f4f1c1b1a4e8b4b3b","slug":"two-smugglers-arrested-in-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करों से मिली 200 ग्राम की पुड़िया, कीमत 20 लाख ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तस्करों से मिली 200 ग्राम की पुड़िया, कीमत 20 लाख
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 04 Aug 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआरपी थाना पुलिस ने आज बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो तस्करों को अरेस्ट किया है। उनके पास से 200 ग्राम की पुड़िया मिली।
इसमें स्मैक थी, जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई जा रही है। यह कार्रवाई कोटा जीआरपी ने की। थानाधिकारी गंगासहाय ने बताया कि पुलिस की टीम बीती रात स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान मध्यप्रदेश मंदसौर के गरोठ रहने वाले शख्स कुशाल गुर्जर को संदिग्ध मानते हुए पकड़ा। जब उसकी तलाशी ली तो बेग से 100 ग्राम स्मैक बरामद हुई। वहीं कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने प्लेटफार्म नम्बर एक पर खड़ी आगराफोर्ट पैसेंजर ट्रेन से गरौठ के ही रहने वाले शख्स राजू सिंह को धर दबोचा। इसके कब्जे से भी पुलिस को 100 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों के पास से पकड़ी गई स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 लाख बताई गई है। फिलहाल अब दोनों तस्करों से स्मैक खरीद-फरोख्त और तस्करी के संबंध में पूछताछ जारी है।