{"_id":"5a4e46264f1c1bd2178b4eb6","slug":"two-smugglers-are-arrested-in-jodhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर की अलमारी में छिपा रखा था नशे का सामान, 40 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर की अलमारी में छिपा रखा था नशे का सामान, 40 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 04 Jan 2018 08:50 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जोधपुर टीम ने गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश किया है।
ब्यूरो की जोधपुर टीम ने सीकर जिले के पाटन से दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त एक स्वीफ्ट कार को जब्त किया है। साथ ही, दोनों तस्करों से करीब 40 किलो गांजा भी बरामद किया है।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जोधपुर के क्षेत्रीय निदेशक विजेन्द्रसिंह ने बताया कि टीम ने गांजा तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीकर के पाटन स्थित वार्ड संख्या 3 निवासी कन्हैयालाल गुप्ता के घर और दुकान में तलाशी ली। इस दौरान आरोपी कन्हैयालाल गुप्ता की दुकान से 16 किलो 2 सौ ग्राम और 4 सौ 50 ग्राम गांजा बरामद हुआ। साथ ही, आरोपी की दुकान से 7 लाख 40 हजार की नकदी भी जब्त की गई।

कार से करता था सप्लाई
जब्त कार
क्षेत्रीय निदेशक ने बताया कि हरियाणा के कौसली जिला रेवाडी निवासी अजय यादव को भी गिरफ्तार कर उसकी कार से गांजा जब्त किया गया है। वह कार में गांजा छिपाकर हरियाणा से लेकर आया था। दोनों तस्करों से 40 किलो गांजा बरामद किया गया है। इस पर टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी लम्बे समय से गांजा तस्करी में लिप्त हैं। आरोपी कन्हैयालाल गुप्ता ने अपने घर में एक गुप्त तरीके से अलमारी में एक कबर्ड बना रखी थी जिसमें ये गांजा छिपाकर रखा गया था। अब टीम मामले में जांच कर रही है।