{"_id":"59e1ecea4f1c1bd9798b67bd","slug":"two-more-accused-in-jaipur-s-ramganj-nuisance-arrested-by-jaipur-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जयपुर उपद्रव: 30 आरोपियों की हुई पहचान, अब तक 3 गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जयपुर उपद्रव: 30 आरोपियों की हुई पहचान, अब तक 3 गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 14 Oct 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
जयपुर के रामगंज में हुए पथराव के दिन भीड़ द्वारा तोड़ी गई एंबुलैंस
- फोटो : Amar Ujala
राजधानी जयपुर के रामगंज में पिछले महीने हुए हिंसक उपद्रव मामले में पुलिस ने आज दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने 30 आरोपियों की पहचान की है। आज पुलिस ने रामगंज के रहने वाले शफाकत और मुस्तकीम को गिरफ्तार किया। इससे पहले पुलिस ने बाबू का टीबा के रहने वाले एक आरोपी मूसा को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था।
पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों ने हिंसा के दौरान लोगों को भड़काकर दंगा करवाने में अहम भूमिका अदा की थी। आरोपियों ने हिंसा के लिए भीड़ को इकट्ठा करने का काम किया था। उपद्रव के दौरान तीनों आरोपियों के फुटेज रामगंज चौपड़ पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे।

Trending Videos
पत्थर फेंक रहे शख्स की हुई थी गोली लगने से मौत
भीड़ द्वारा तोड़ी गई पुलिस की 'चेतक' गश्ती वाहन
- फोटो : Amar Ujala
बता दें कि राजधानी जयपुर के रामगंज इलाके में 8 सितंबर को बाइक सवार एक दम्पत्ति को पुलिसकर्मी द्वारा डंडा मारने की बात पर बवाल हो गया था। इससे जयपुर के कुछ थाना इलाकों में कर्फ्यू लगाना पड़ा।
इस हिंसा के दौरान पुलिस की गोली से एक युवक आदिल की मौत हो गई थी। हालांकि आदिल की तस्वीर भी रामगंज थाने पर पथराव करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। एक अन्य युवक की भी इस उपद्रव के दौरान मौत हुई थी।