{"_id":"59662c094f1c1b51088b4586","slug":"two-kg-of-opium-recovered-from-a-luxury-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा नम्बर की लग्जरी कार से दो किलो अफीम बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणा नम्बर की लग्जरी कार से दो किलो अफीम बरामद
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 12 Jul 2017 07:33 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर के बिजयनगर थाना पुलिस ने हरियाणा नम्बरी लग्जरी कार से दो किलो अफीम के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों से अफीम के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
बिजयनगर थानाधिकारी प्रभुदयाल सिंह ने बताया कि सांवराद जाने वाले वाहनों की चैकिंग के लिए हाईवे पर नाकाबंदी की गई थी। नाकाबंदी में हरियाणा नम्बर के कार चालक से पूछताछ की गई तो उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। गाड़ी में बैठे अन्य दूसरे व्यक्ति ने राजनीतिक रसूखात दिखाना शुरू किया। इस पर जब कार की जांच की गई तो डेक्स बाॅक्स के अंदर प्लास्टिक की थैली में अफीम मिली। जिसका वजन दो किलो से अधिक था। इस पर तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली गई। पकड़े गए आरोपियों में चालक हरियाणा के कैथल निवासी शिवनाथ योगी, सुखवीर सिंह और बाबा प्रकाश है। तीनों के विरुद्ध मादक पदार्थ की तस्करी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।