{"_id":"596c616d4f1c1b13328b4aab","slug":"truck-driver-looted-in-udaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसी खूबसूरत 'लुटेरी' गैंग, जिससे लिफ्ट ली उसी को...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऐसी खूबसूरत 'लुटेरी' गैंग, जिससे लिफ्ट ली उसी को...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 17 Jul 2017 01:27 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ऐसी लुटेरी गैंग, जिसने पहले वाहन चालक से लिफ्ट ली और फिर कुछ दूर जाने के बाद बहाना बनाकर लिफ्ट देने वाले को ही लूट लिया। ऐसी लुटेरी गैंग की इन्हीं वारदात से लोग सकते में हैं।
मामला उदयपुर के चितौड़ राजमार्ग का है। इस राजमार्ग पर रविवार रात को खेरोदा थाना इलाके में एक ट्रक को कुछ महिलाओं ने हाथ देकर रुकवाया। महिलाओं के दल को देखकर ट्रक चालक ने रोका और महिलाओं को ट्रक में बिठा लिया। इसके बाद महिलाएं कुछ देर तो इधर—उधर की बातें करती रहीं। कुछ देर बाद महिलाओं ने ट्रक के नीचे बकरी आने की बात कहकर ट्रक रुकवाया। जैसे ही ट्रक चालक ने ब्रेक लगाए, महिलाएं नीचे उतर गई।
महिलाओं ने नीचे उतरते ही ड्राइवर के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस तरह महिलाओं के हमले से चालक सकपका गया। चालक ने बचने की कोशिश की, लेकिन मारपीट नहीं रुकी। महिलाएं ट्रक चालक से करीब तीस हजार रुपए और बाकी सामान लेकर भाग गईं। चालक ने बताया कि पानीपत से मुंबई जा रहा था। उदयपुर-चित्तौड़ मार्ग पर भटेवर के पास से कुछ महिलाओं ने लिफ्ट मांगकर इस वारदात को अंजाम दिया।