{"_id":"5940f435866419695d8b4996","slug":"trap-asi-to-jc","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेते पकड़े गए एएसआई को जेल भेजा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वत लेते पकड़े गए एएसआई को जेल भेजा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 14 Jun 2017 02:06 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित(दाएं)
- फोटो : amar ujala
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने बुधवार को रैणी थाने के एएसआई हाकमदिन को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
एसीबी के डीएसपी साले मोहम्मद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी एएसआई हाकमदीन के खिलाफ बहादुरपुर गांव निवासी राम गोपाल मीणा ने शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि उसके खिलाफ रैणी थाने में एक मुकदमा दर्ज हुआ था। इस केस में एफआर लगाने की एवज में एएसआई हाकमदिन 30 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहा है। सौदा 10 हजार रुपए में तय हुआ। शिकायत के सत्यापन के बाद एएसआई हाकमदीन को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।