फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Three miscreants arrested by placing chilli in the businessman's eyes

व्यापारी की आंखों में मिर्ची डालकर लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

Mon, 10 Jul 2017 07:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 10 Jul 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
Three miscreants arrested by placing chilli in the businessman's eyes
loot demo pic - फोटो : Demo pic
करीब आठ महिने पहले एक व्यापारी की आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर लूटपाट की वारदात का पर्दाफाश कर पुलिस ने तीन बदमाशों को आज गिरफ्तार कर लिया। श्रीगंगानगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अंग्रेज सिंह, गुरपाल सिंह व नानक उर्फ राजू है।
विज्ञापन


पिछले साल अनूपगढ़ क्षेत्र में 22 अक्टूबर 2016 की शाम को व्यापारी बसंतलाल दुकान बंद कर साईकिल से घर जा रहा था। तभी पहले से घात लगाकर बैठे हुए बदमाशों ने बसंतलाल की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंक दिया और उससे ढाई लाख रुपये लूटकर भाग निकले। तब बसंतालाल ने अनूपगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसिंह नगर व सीओ अनूपगढ़ के निर्देशन में अनूपगढ़ थाना पुलिस ने बीती रात को आरोपी अंग्रेज सिंह, गुरपाल सिंह व नानक उर्फ राजू को पकड़कर पूछताछ की तो उन्होंने वारदात करना स्वीकार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक के मुताबिक आरोपियों ने अनूपगढ़ में रायसिंह नगर चैराहा पर दिनदहाड़े पिकअप गाड़ी के चालक के साथ मारपीट कर करीब 40 से 45 हजार रुपये की लूटने की भी वारदात स्वीकार की। इसी तरह, अनूपगढ़ थाने में भी एक मोटर साइकिल चोरी, घड़साना थाना क्षेत्र में नकबजनी करना बताया है। गिरोह से और भी भी कई वारदात खुलने की संभावना है। इनसे गहन पूछताछ की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed