फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Three girls and boy arrested, including couple in Jismpharoshi gang in pali

पति-पत्नी चला रहे थे देह व्यापार गिरोह, तीन युवतियां भी गिरफ्तार

Fri, 16 Jun 2017 04:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 16 Jun 2017 04:04 PM IST
विज्ञापन
Three girls and boy arrested, including couple in Jismpharoshi gang in pali
वेश्यावृत्ति गिरोह का पर्दाफाश - फोटो : Demo pic
राजस्थान के पाली जिले में देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने गिरोह के सरगना और होटल संचालक पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा आरोपी दंपत्ति के ईशारे पर वैश्यावृत्ति के लिए जयपुर से पाली बुलाई गई तीन युवतियों और एक युवक को भी पुलिस ने धरदबोचा।
विज्ञापन


यह कार्रवाई पाली जिले की गुड़ाएन्दला पुलिस ने नेशनल हाइवे पर स्थित होटल जयपुर में की। जहां एक युवक और युवती आपत्तिजनक अवस्था में पाये गए। पुलिस अधीक्षक पाली दीपक भार्गव ने बताया कि गिरफ्तार होटल संचालक भगवान सैनी है। वह गांव पीथावास, नरेना का रहने वाला है। वह अपनी पत्नी के साथ मिलकर तीन युवतियों को जयपुर से देह व्यापार के लिए पाली में अपने होटल लेकर गया था।
विज्ञापन


एएसपी पाली ज्योतिस्वरूप शर्मा को गुरुवार रात को हाइवे पर होटल जयपुर में देहव्यापार की सूचना मिली थी। इस पर एक बोगस ग्राहक होटल भेजा गया। जहां सौदा होने के बाद ईशारा मिलते ही पाली ग्रामीण उप अधीक्षक नरेन्द्र कुमार शर्मा व थाना गुड़ाएन्दला की पुलिस टीम ने होटल जयपुर पर दबिश दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां आपत्तिजनक अवस्था में दादाबाड़ी शिवगंज निवासी हितेश को तीनों युवतियों के साथ पकड़ लिया। इसके बाद होटल संचालक और दलाल दम्पति को गिरफ्तार कर उनसे 3800 रुपए बरामद कर लिए। उनके खिलाफ पीटा एक्ट में केस दर्ज कर पुलिस थाना गुड़ाएन्दला थानाधिकारी द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed