{"_id":"594e89b04f1c1b42638b47e8","slug":"three-arrested-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर पुलिस ने पकड़े तीन नकबजन, सूने मकानों को बनाते थे निशाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जयपुर पुलिस ने पकड़े तीन नकबजन, सूने मकानों को बनाते थे निशाना
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 24 Jun 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान की राजधानी जयपुर में पुलिस ने तीन नकबजनों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। ये तीनों आरोपित सूने मकानों की रैकी करते और फिर उन्हें निशाना बनाते थे।
पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण योगेश दाधीच ने बताया कि जयपुर के सांगानेर इलाके मे बढ़ती चोरी और नकबजनी की वारदात की रोकथाम के लिए चाकसू एसीपी वीर सिंह शेखावत के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। सांगानेर सदर थानाधिकारी धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने सीतापुरा रीको एरिया में बाइक पर घूम रहे तीन युवकों अकिंत शर्मा निवासी बानसुर, व्रिकम सिंह निवासी फागी और सुनील निवासी कमल कालोनी, सांगानेर को रोका। रोकने पर तीनों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया और ना ही इनके पास बाइक के कागजात मिले।
इस पर तीनों से सख्ती से पूछताछ की गई तो सामने आया कि इन्होंने आरकेपुरम कॉलोनी सीतापुरा में स्थित दो मकानों मे चोरी की थी। जिनमें से एक मकान से 23 हजार और दूसरे मकान से बाइक चुराई थी। इस पर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।