{"_id":"5a92b9834f1c1b1d368bc678","slug":"three-arrested-in-fraud-case-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ती जमीन दिलवाने का झांसा देकर ठगे 40 लाख, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सस्ती जमीन दिलवाने का झांसा देकर ठगे 40 लाख, तीन गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 25 Feb 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर के क्लाॅक टावर थाना पुलिस ने सस्ती जमीन दिलवाने का झांसा देकर चालीस लाख रुपए ठगने वाले तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है।
क्लाॅक टावर थानाधिकारी राम अवतार ने बताया कि चांदबावड़ी निवासी जोब्सन जोजफ ने इस्तगासे के जरिए थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। जिसमें बताया कि ब्यावर निवासी मौहम्मद उमर, बुरहान और हटूण्डी निवासी शब्बीर ने ब्यावर में मुख्य रोड़ पर सस्ती जमीन दिलवाने के लिए उससे 40 लाख रुपए ले लिए। जब जमीन नहीं दिलवाई गई तो उसने कई बार तकाजा किया। बाद में उसे अपने साथ ठगी होने का अंदेशा हो गया। थानाधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ठगी करने की पुष्टि हो गई है। तीनों शातिर पहले भी जमीन के मामले में ठगी करने के आरोपी है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।