फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Thousands of miscreants caught on the highway, near the border of Shahjahanpur

हाइवे पर बदमाशों ने की लाखों की लूट, शाहजहांपुर बॉर्डर के पास पकड़ा 

Fri, 21 Apr 2017 11:36 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 21 Apr 2017 11:36 AM IST
विज्ञापन
Thousands of miscreants caught on the highway, near the border of Shahjahanpur
पीड़ित से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : Vishnu Sharma
जयपुर के मुरलीपुरा इलाके में अजमेर—दिल्ली एक्सप्रेस हाईवे पर शुक्रवार तड़के एक कार में सवार हथियारबंद सात बदमाशों ने एक ट्रोले के ड्राइवर व खलासी समेत तीन जनों का अपहरण कर बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने ट्रोले को लूटकर रवाना हो गए। इस ट्रोले में करीब 50 लाख रुपए से ज्यादा का प्लास्टिक दाना भरा हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बदमाशों ने चंदवाजी पहुंचने पर हाइवे के नजदीक अगवा किए गए ड्राइवर व खलासी समेत तीनों युवकों को फेंक दिया। इसके बाद पीड़ितों ने राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी। वारदात के बाद चंदवाजी थानाप्रभारी राजवीर सिंह चंपावत ने नाकाबंदी करवाई। इसके बाद शाहजहांपुर बार्डर के पास बावल थाना पुलिस ने ट्रोले को नाकाबंदी में पकड़कर दो बदमाशों को दबोच लिया। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों से पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन


मामले के तहत हिंडौली, बूंदी निवासी ट्रोला ड्राइवर राजू गुर्जर व खुशराज तथा झूंझुनूं निवासी उसका साथी महेश कुमार आज तड़के जयपुर में एक ट्रांसपोर्ट फर्म के गोदाम से प्लास्टिक के दानों से भरे कट्टे ट्रोले में भरकर अहमदाबाद के लिए रवाना हुए थे। जिसकी कीमत करीब 50 से 60 लाख रुपए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिस्तौल दिखाकर कार में पटका

Thousands of miscreants caught on the highway, near the border of Shahjahanpur
पीड़ित से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : Vishnu Sharma
राजू के मुताबिक वे लोग हाइवे पर रोड नंबर 14 पुलिया के पास पहुंचे। तभी काले रंग की एक एंबेसेडर कार पीछा करती हुई आई। उसमें सवार हथियारबंद बदमाशों ने हाईवे पर ईशारा कर ट्रोले को रुकवा लिया। तीनों पीड़ित कुछ समझ पाते। इससे पहले ही कार में सवार तीन— चार बदमाश नीचे उतरे। उन्होंने ट्रोले के ड्राइवर व खलासी को पिस्तौल दिखाकर नीचे उतार कर कार में पटक लिया। जहां अन्य बदमाशों ने उनके हाथ पैर बांध दिए।

इसके बाद अन्य बदमाश ट्रोले में चढ़ गए फिर ट्रोले को लूटने के बाद उसे स्टार्ट कर चंदवाजी की तरफ रवाना हो गए। चंदवाजी हाइवे पर पहुंचने के बाद बदमाशों ने अपहरण कर कार में बंधक बनाए गए राजू, खुशराज व महेश को हाइवे के समीप पटक दिया और वहां से भाग निकले।

तब सूचना मिलने पर चंदवाजी थानाप्रभारी राजवीर मौके पर पहुंचे और तत्काल नाकाबंदी करवाई। आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह में शामिल उनके साथियों की तलाश की जा रही है। उधर, सूचना मिलने पर मुरलीपुरा थानाप्रभारी नवीन खंडेलवाल और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed