फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   This is the truth of most wanted gangster Anandpal's encounter in rajasthan

राजस्थान के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर आनंदपाल का एनकाउंटर! यह है सच

Tue, 11 Apr 2017 12:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 11 Apr 2017 12:53 PM IST
This is the truth of most wanted gangster Anandpal's encounter in rajasthan
encounter in karnal - फोटो : Amar Ujala
सोशल  मीडिया पर शनिवार को तेजी से वायरल हुई कुछ फोटो व वीडियो ने राजस्थान के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर आनंदपाल सिंह के परबतसर, नागौर में एनकाउंटर होने की भ्रामक खबरें फैला दी।


दरअसल, गोलियों से छलनी और पिस्टल से लैस जिस युवक के शव की फोटो व वीडियो सोशल  मीडिया पर वायरल हुए। उसके चेहरे पर बढ़ी हुई काली ढ़ाढ़ी और हुलिया कुछ—कुछ कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल से मिल रहा है। इस वजह से सोशल  मीडिया पर लोगों ने इसे आनंदपाल समझ लिया। 


अफवाह की चपेट में सिर्फ आमजन ही नहीं बल्कि पुलिस विभाग के कई अफसर व कर्मचारी भी भ्रम में पड़ गए और एक—दूसरे को व्हाट्सअप पर फोटो व वीडियो भेजकर एनकाउंटर की खबरों का सच जानने में लगे रहे। राजस्थान पुलिस के अधिकारियों ने आनंदपाल के नागौर में एनकाउंटर होने की खबरों को भ्रामक बताते हुए इसे महज अफवाह बताया है। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक आनंदपाल के एनकाउंटर के नाम से वायरल हुए यह फोटो व वीडियो 50 हजार रुपए के ईनामी मोस्टवांटेड सुरेंद्र ग्योंग के शव का होने का दावा किया जा रहा है। जिसका हरियाणा में करनाल—कैथल पुलिस ने शनिवार दोपहर को एनकाउंटर कर मार गिराया। पुलिस से बचने के लिए सुरेंद्र ने सरदार का वेश बना रखा था। सुरेंद्र के खिलाफ चार राज्यों में हत्या, लूट व अपहरण और फिरौती के कई मामले दर्ज है।

 

पुलिस से बचने के लिए सुरेंद्र ने सरदार का वेश बना रखा था

This is the truth of most wanted gangster Anandpal's encounter in rajasthan
encounter in karnal - फोटो : Amar Ujala
एसपी करनाल जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि शनिवार को एक होंडासिटी कार में सुरेंद्र क्योंग के कैथल से करनाल में प्रवेश करने की सूचना मिली थी। जिस पर सीआईए की टीम ने असंध जिले से सटी सीमा पर नाकाबंदी करवाई। सीआईए की टीम को देखकर सुरेंद्र ने करनाल के राहड़ा गांव में घुसने की कोशिश की तो फायरिंग शुरु हो गई। जिसमें सुरेंद्र के गोलियां लगने से मौत हो गई। 
​सुरेंद्र के पास  जो कार मिली। उस पर राजस्थान का नंबर है। यह कार तिजारा, अलवर से खरीदी गई थी। उसके कब्जे से दिल्ली व हरियाणा पुलिस की वर्दी तथा दो पिस्तौल  बरामद हुई है। इनमें एक में 12 व दूसरी में 5 राउंड कारतूस भरे हुए मिले। इसके अलावा दो एसएलआर और अन्य कारतूस भी बरामद ​किए है। पुलिस का दावा है कि सुरेंद्र ने भी पुलिस पर फायरिंग की। जिसके खाली खोल मिले है।

मकान की मरम्मत करवाने के लिए सुरेंद्र 23 मई 2016 को झज्जर जेल से पैरोल पर आया था। उसे जून माह में सरेंडर करना था। लेकिन वह वापस जेल नहीं पहुंचा। इस पर कोर्ट ने उसे भगौड़ा घोषित कर दिया था। तब से पुलिस को उसकी तलाश थी।
 
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed