{"_id":"59f0ae354f1c1b7a548b8fea","slug":"these-women-had-stolen-seven-lakh-jewels-now-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन महिलाओं ने चुराये थे सात लाख के जेवरात, ऐसे की वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इन महिलाओं ने चुराये थे सात लाख के जेवरात, ऐसे की वारदात
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 25 Oct 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस के दिन एक ज्वैलर्स के यहां से 7 लाख के सोने के जेवरात लेकर फरार हुई दो शातिर महिला चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मामला राजस्थान के कोटा से जुड़ा है। रामपुरा कोतवाली के धनराज मीणा ने बताया कि कैथून इलाके के डाबरी गांव की रहने वाली मोग्या जाति की महिला आमेदा और उसकी बहन उच्छब को गिरफ्तार किया है। इनके साथ एक नाबालिग भी थी, जिसकी पुलिस तलाश की जा रही है। तीनों ने मिलकर धनतेरस पर स्वर्ण रजत मार्केट में ज्वैलर्स के यहां ग्राहक बनकर वारदात को अंजाम दिया। पहले तो इन महिलाओं ने दुकानदार को बातों में उलझाया और फिर मौका देखकर साड़ी में जेवरात छिपाकर दोनों फरार हो गई थी।
दोनों महिलाओं ने वारदात के बाद 7 लाख का सोना आधा-आधा बांट लिया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने इन्हें दबोच लिया। फिलहाल पुलिस पकड़ी गई महिलाओं से पूछताछ कर चोरी का माल बरामदगी के प्रयास कर रही है।