{"_id":"5976dbdc4f1c1bad528b49b6","slug":"theft-in-neem-ka-thana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शौच को उठे तो पता चला, चोर हाथ साफ कर कुंडी बंद कर गए...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौच को उठे तो पता चला, चोर हाथ साफ कर कुंडी बंद कर गए...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:41 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने अलमारी के ताले तोड़े
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारे घर वाले सो रहे थे। चोरों ने सभी के कमरे की कुंडी बंद की और शांति के साथ हाथ साफ कर ले गए। चोरी का पता रात को तब लगा जब घर वालों में से एक शौच करने उठे। कुंडी बंद थी, हल्ला हुआ तो पता लगा कि चोर दरवाजे बंद कर चोरी कर ले गए।
मामला नीमराना थाना क्षेत्र के गण्डाला गांव का है। गांव में सोमवार की रात चोरों ने घर को निशाना बनाया। कमरे के अंदर अलमारी और बक्सों को तोड़कर उसमें रखे लगभग पचास-साठ हजार नगदी व जेवरात समेत लगभग पांच लाख का सामान चुरा ले गए।
चोर पीछे की दीवार फांदकर छत के रास्ते से मकान में घुसे, उन्होंने कमरों में सो रहे लोगों को बाहर से कुंडी को बन्द कर दिया। वारदात को अंजाम देकर चोर फरार हो गए। जिसकी सूचना तुरन्त प्रभाव से नीमराना थाना को दी गई।

इन्हें फोन कर खुलवाई कुंडी और शक निकला सही
घटना के बारे में गण्डाला गांव निवासी विनय यादव ने बताया कि मैं और मेरे चचेरे भाई विमल और विकास छत पर अलग-अलग चौबारे में सोए हुए थे। अम्मा नीचे चोरी हुए कमरे पास वाले कमरे में सो रही थी।
चाचा विद्यानन्द यादव चेयरमेन आरडीएस स्कूल गण्डाला मकानों बाहर बरामदे में सो रहे थे। चोर मकान के पीछे खाली पड़े खेत में से दीवार फांदकर घर में घुसे थे व अन्य कमरों में सो रहे लोगों को बाहर से कुंडी बंद कर दी। वारदात को अंजाम देकर चोर फरार हो गए।
रात लगभग ढाई बजे छत पर चौबारे में सो रहे चचेरे भाई विकास ने शौच जाने के लिए कमरा खोलने का का प्रयास किया तो बाहर से कुंडी बन्द थी। दूसरे भाई विमल को फोन कर बाहर से कुंडी खुलवाई।
गौरतलब है कि विमल के कमरे के बाहर कुंडी नहीं होने के चलते दरवाजा खुला रह गया। इसके बाद चोरी होने का शक हुआ और देखा तो छत पर सामान बिखरा हुआ था तथा नीचे कमरे, अलमारी व सन्दूक का ताला टूटा हुआ और सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था।