{"_id":"59d1f9704f1c1bf3538b5697","slug":"the-truck-was-stopped-by-the-goods-of-20-million-in-such-a-grip","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक को रोककर उड़ाया था 20 लाख का माल, ऐसे आए पकड़ में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक को रोककर उड़ाया था 20 लाख का माल, ऐसे आए पकड़ में
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 02 Oct 2017 02:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरत से मुंबई जा रहे एक ट्रक में दस दिन पहले हुई डकैती में लूटे गए 20 लाख रुपए के माल को उदयपुर जिले की फलासिया तहसील के आमलिया से बरामद कर लिया है। गुजरात पुलिस ने इस माल का जब्त किया। गुजरात पुलिस ने माल को लाने वाले ट्रकों और बदमाशों से ट्रक को चारभुजा से जब्त किया है।
जीआर डीसी सूरत ग्रामीण पुलिस के थानाधिकारी पीडी पडियार ने बताया कि 21 सितम्बर की रात 11 बजे योगेश ट्रांसपोर्ट का आयशर ट्रक में 20 लाख की लागत की ब्रांडेड साड़ी, सलवार सूट और होजरी का माल सूरत से मुम्बई जा रहा था। इसी दौरान रात साढ़े 12 बजे इसी कम्पनी में पूर्व में चालक रह चुका गोगुंदा निवासी रतनसिंह और शंकर झाला सहित कुल 8 नामजद आरोपी बरेली गार्डन वडोदरा हाईवे पर ट्रक को रोक कर चढ़ गए। इसके बाद आरोपियों ने ट्रक चालक विजय से मारपीट की और ट्रक लेकर फरार हो गए थे।
इसके बाद डकैती की घटना का मामला जीआर डीसी सूरत ग्रामीण थाने में दर्ज करवाया गया। पुलिस ने कॉल डिटेल और ट्रक में लगे जीपीएस के आधार पर मामले का खुलासा कर 3 आरोपियों को पकड़ा है और माल बरामद कर लिया। पुलिस अन्य 5 आरोपियों की तलाश कर रही है।