{"_id":"594d15874f1c1bca248b4631","slug":"the-roadway-bus-crumbled-with-the-girl-going-to-fiance-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगेतर के साथ जा रही युवती को रोडवेज बस ने कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंगेतर के साथ जा रही युवती को रोडवेज बस ने कुचला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 23 Jun 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्योति नगर इलाके में गुरुवार रात को रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवती की मौत हो गई। हादसे के वक्त वह बाइक पर अपने मंगेतर के साथ जा रही थी और अपने आॅफिस से घर लौट रही थी।
हादसे में मंगेतर की मौत देखकर युवक भी बदहवास हो गया। जिसे घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों ने संभाला और पुलिस को सूचना दी। तब पुलिस ने शव को उठवाकर मोर्चरी पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को हुआ।
दुर्घटना थाना साउथ के मुताबिक हादसे की शिकार अनिता मूल रुप से नसीराबाद अजमेर की रहने वाली थी। यहां जयपुर में रहकर जॉब करती थी। गुरुवार रात करीब नौ बजे वह अपने मंगेतर किशोर के साथ बाइक से घर लौट रही थी। वे दोनों ज्योति नगर मोड़ के पास टर्न ले रहे थे।
विज्ञापन
तभी एक रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार अनिता उछलकर गिर पड़ी। वह बस की चपेट में आ गई। अनिता की मौत के बाद मंगेतर बदहवास हो गया। युवती की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने बस के शीशे फोड़ दिए।
इस दौरान ज्योति नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। वे दोनों एक साथ निजी कंपनी में जॉब करते थे। यहीं उनकी मुलाकात होने के बाद पिछले दिनों सगाई भी हुई थी।