फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The murder of brother on the roof, and then accused reached the police station

छत पर सो रहे भाई की हत्या, फिर खुद ही पुलिस थाने पहुंचकर जुर्म कबूला

Sun, 20 Aug 2017 02:06 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 20 Aug 2017 02:06 PM IST
विज्ञापन
The murder of brother on the roof, and then accused reached the police station
demo pic - फोटो : Demo pic
आपसी रंजिश में एक युवक ने बीती देर रात को अपने चचेरे भाई व भाभी पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसमें भाई की मौत हो गई। जबकि भाभी गंभीर रुप से जख्मी हो गई। वहीं, आरोपी खुद ही पुलिस थाने पहुंच गया। जहां उसने सरेंडर कर जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन


हत्या की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और हत्या के आरोपी से पूछताछ की। यह वारदात जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के बस्सी थाना इलाके में हुरेला गांव स्थित देव डूंगरी की ढाणी में हुई। हत्या का आरोपी स्थानीय निवासी रामकरण उम्र 28 साल है। उसके चाचा जयराम पड़ौस के मकान में ही रहते है।
विज्ञापन


शनिवार देर रात करीब 12 बजे रामकरण का चचेरा भाई 37 वर्षीय कैलाश और उसकी पत्नी छोटा अपने मकान की छत पर सो रहे थे। तभी आरोपी रामकरण छत की दीवार लांघकर चाचा के मकान की छत पर आ गया और वहां सो रहे चचेरे भाई कैलाश पर लोहे की सब्बल से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में पति के चिल्लाने की आवाज सुनकर छोटा देवी भी जाग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

...और इस तरह आरोपी पहुंचा थाने

The murder of brother on the roof, and then accused reached the police station
हत्या - फोटो : social media
वह बचाने करने लगी तो आरोपी रामकरण ने भाभी छोटा पर भी हमला कर दिया और इसके बाद वहां से भाग निकला। गांव में हल्ला मचने पर आसपास के लोग और कैलाश तथा रामकरण के परिवार वाले भी जाग गए और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गंभीर हालत में कैलाश व उसकी पत्नी छोटा को अस्पताल एसएमएस अस्पताल पहुंचाया। तब तक कैलाश दम तोड़ चुका था।

जबकि छोटा की सांसे  चल रही थी। उसकी सांसे चल रही है। हत्या की ​खबर मिलते ही एडिशनल डीसीपी हनुमान मीणा, एसीपी बस्सी पुष्पेंद्र सिंह तथा थानाप्रभारी मौके पर  पहुंचे। बताया जा रहा है कि इस बीच आरोपी रामकरण खुद ही बस्सी थाने पहुंच गया। जहां उसने हकीकत बयां कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed