फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The father was being rape with her daughter in up, now she came to rajasthan for justice

पांच साल की उम्र से पिता की दरिंदगी का शिकार हो रही थी बेटी, अब इंसाफ की आस

Wed, 30 Aug 2017 03:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 30 Aug 2017 03:55 PM IST
विज्ञापन
The father was being rape with her daughter in up, now she came to rajasthan for justice
फाइल - फोटो : Demo pic
महज पांच साल की एक मासूम बच्ची से पिता ही यौन शोषण का शिकार होना पड़ रहा था। इस दरिंदगी का शिकार सिर्फ इस बच्ची को ही नहीं बल्कि उसकी बड़ी बहन को भी होना पड़ा। उत्तरप्रदेश के कन्नौज जिले की इन मासूम बच्चियों पिता की दरिंदगी और यौन शोषण की यातना की कहानी अपनी सगी मां को भी बताई।
विज्ञापन


लेकिन वह भी पति की आए दिन होने वाली मारपीट और लोकलाज के डर से चुप रही। आखिरकार यौन शोषण का शिकार हुई छोटी बच्ची राजस्थान के एक एनजीओ की मदद से दो दिन पहले यूपी से राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंच गई। वह 12 साल की हो गई है और अब आठवीं कक्षा में पढ़ती है।
विज्ञापन


पीड़िता बच्ची ने प्रदेश की राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी के सामने अपनी पेश होकर आपबीती सुनाई। जिसमें बताया कि महज पांच साल की उम्र से ही उसके पापा ने यौन शोषण करना शुरु कर दिया था। वे उसकी बड़ी बहन से भी गलत काम करते थे। इसकी बात मां को बताई तो वह चुप रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन.. बच्चियां सीधे न्याय की उम्मीद में कन्नौज से जयपुर पहुंच गई

The father was being rape with her daughter in up, now she came to rajasthan for justice
rape - फोटो : Demo pic
हिम्मत जुटाकर इस बच्ची ने अपनी एक सहेली को आपबीती बताई। तब सहेली ने राजकीय स्कूल में उसकी टीचर से सारी बात बताने को कहा। इसके बाद बच्ची ने टीचर ने पिता के दरिंदगी की बात सुनाई तो टीचर ने हिम्मत जुटाकर राजस्थान के एक एनजीओ के हैल्पलाइन के नंबरों से संपर्क कर बच्ची के साथ हुए जुल्म की शिकायत की।

इसके बाद मामला राजस्थान की बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेयरमेन मनन चतुर्वेदी तक पहुंचा तो उन्होंने यूपी के ही आयोग में शिकायत करने की सलाह दी। लेकिन बच्चियां सीधे न्याय की उम्मीद में उनके पास कन्नौज से जयपुर पहुंच गई। 

​इस घोर दरिंदगी की पीड़ा को सुनकर मनन भी भावुक हो उठीं। उन्होंने स्थानीय चाइल्ड हैल्पलाइन को बुलाकर बच्ची को सौंपा और उसके चाइल्ड होम में रखने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि वे खुद इस मामले की मॉनिटरिंग करेंगी और बच्ची के पिता के खिलाफ कार्रवाई के लिए यूपी के बाल अधिकार संरक्षण आयोग से संपर्क कर कार्रवाई करने को कहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed