{"_id":"591d8b384f1c1bd529f23e57","slug":"the-father-first-took-property-pregnant-child-and-daughter-s-husband-in-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लव मैरिज से खफा मां बाप ने पहले संपत्ति, गर्भस्थ बच्चा और फिर बेटी का सुहाग ही छीना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लव मैरिज से खफा मां बाप ने पहले संपत्ति, गर्भस्थ बच्चा और फिर बेटी का सुहाग ही छीना
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 18 May 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
लव कपल— ममता व अमित का फाइल फोटो
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर रोड पर जगदंबा नगर में रहने वाली ममता चौधरी ने दक्षिण भारत मूल के अमित नायर से वर्ष 2012 में ही लव मैरिज कर ली थी। जिसका पता उसके परिजनों को तीन साल बाद चला। बस, तब ही माता—पिता का प्यार नफरत में बदल गया। अमित से दूर करने के लिए ममता की भगवती देवी और आर्मी से रिटायर्ड पिता जीवनराम चौधरी ने कई हथकंडे अपनाने शुरू कर दिए।
उन्होंने ममता को प्रताड़ित किया। उसे अमित के खिलाफ झूठा मुकदमा भी दर्ज करवाने की कोशिश की। लेकिन ममता ने सिविल इंजीनियर अमित नायर के साथ जीने मरने की कसम खा ली थी। वह अमित का दामन थामकर चली गई। अजमेर रोड पर जगदंबा नगर में रहने लगी। उससे माता— पिता की संपत्ति भी छिन गई।
दर्द की इंतहा बताते हुए ममता सुबकने लगी। रुंधे गले और आंखों से बहते उसके आंसू उसकी तकलीफ बयां कर रहे थे। ममता ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले वह गर्भवती हुई तब उसकी मां भगवती देवी ससुराल आई और कहा कि तुझे भैया, पापा सब स्वीकार कर लेंगे। बस, तू गर्भपात करवा लें। सब ठीक हो जाएगा। जो हुआ भुला देंगे। इसके बाद मां की बातों में आकर ममता ने गर्भपात करवा लिया। लेकिन माता पिता की गहरी साजिश यहीं खत्म नहीं हुई।

फायरिंग होने पर ममता बचाव के लिए चिल्लाने लगी
मां के साथ अमित और पत्नी ममता
- फोटो : Vishnu Sharma
आखिरकार, माता—पिता ने बेटी के सुहाग को ही उजाड़ने की साजिश रची। मंगलवार को जीवनराम, पत्नी भगवती और दो युवकों के साथ बेटी ममता के जगदंबा नगर स्थित मकान पर पहुंचे। इनमें एक युवक बाहर खड़ा हो गया। दूसरे को जीवनराम ने ममता की दूर की मौसी का लड़का बताया। पहले वे लोग सुलह की बातें करने लगे। फिर अमित को भी बुला लिया। अमित ज्योंही सोफे पर आकर बैठा।
जीवनराम ने बेटी को ले जाने की बात पर कहासुनी शुरू कर दी। फिर सोफे पर बैठे जीवनराम खड़े होकर ममता के सामने आकर खड़े हो गए तभी वहां मौजूद युवक ने पांच गोलियां अमित पर दाग दी। अमित वहीं गिर पड़ा। फायरिंग होने पर ममता बचाव के लिए चिल्लाने लगी। तब भी माता— पिता को तरस नहीं आया और युवक व मां भगवती ने ममता के बाल पकड़कर उसे जबरन खींचकर ले जाने की कोशिश की। वह चिल्लाने लगी तब उसे छोड़कर भाग गए।
स्थानीय पड़ौसी दौड़कर आए। आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने उन पर भी पिस्तौल तान दी। पश्चिम जिले की पुलिस ने आरोपियों की तलाश में सीकर में लोसल स्थित जीवनराम के पैतृक घर पर दबिश दी। लेकिन उनके व शूटर का पता नहीं चला। तब डीडवाना में कार्यरत जूनियर इंजीनियर मुकेश को हिरासत में ले लिया। वह ममता का भाई है और मृतक अमित नायर पढ़ाई के दौरान मुकेश का सहपाठी था। तब ही ममता की अमित से मुलाकात हुई थी और दोस्ती प्यार में बदल गई।