{"_id":"59a543f74f1c1bff268b45bf","slug":"the-death-of-business-woman-become-mystery-in-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सवालों में उलझी है करोड़ों रुपए की मालकिन की डेथ मिस्ट्री ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सवालों में उलझी है करोड़ों रुपए की मालकिन की डेथ मिस्ट्री
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:42 PM IST
विज्ञापन
शुभांगना का फाइल फोटो
- फोटो : File photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब 100 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन और जयपुर के जसोदा देवी कॉलेज एंड इंस्टीट्यूशन्स की चेयरपर्सन शुभांगना राज सावलानी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत संदेह के कई सवालों में घिर गई है। पिता का कहना है कि दामाद ने हत्या कर इसे खुदकुशी का रूप दे दिया है। वहीं पुलिस मामले को अभी तक खुदकुशी ही मान रही है, जिससे पिता संतुष्ट नहीं है, उन्होंने जांच अधिकारी बदलाने की मांग उठाई है।
शुभांगना राज की मौत गत 27 अगस्त को हुई थी। उसकी लाश जयपुर के सी—स्कीम में गोखले मार्ग स्थित आलीशान बंगले में कमरे पर फंदे पर लटकी हुई मिली थी। प्रारंभिक तौर पर शुभांगना का पति राजकुमार सावलानी और पुलिस इसे सुसाइड मान रहे थे। लेकिन राजस्थान के नामी दीपशिखा एजुकेशन ग्रुप के मालिक प्रेम सुराना ने उनकी युवा व्यवसायी बेटी शुभांगना की मौत पर सवाल खड़े कर हत्या करार दिया।
इस संबंध में प्रेम सुराना ने जयपुर के अशोक नगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। इस डेथ मिस्ट्री में पुलिस अब इस बिंदु पर जांच कर सकती है कि कहीं शुभांगना के सोते वक्त गला दबाकर हत्या के बाद तो फंदे से नहीं लटकाया गया... फिलहाल प्रथमदृष्टया पुलिस मामले को सुसाइड मान रही है और शुभांगना के पिता की रिपोर्ट पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरु कर दी है।

मौत को लेकर जो संदेह के सवाल खड़े हो रहे है इनमें......
शुभांगना का फाइल फोटो
- फोटो : File photo
अशोक नगर थाना प्रभारी का कहना है कि शुभांगना के पिता प्रेम सुराना ने मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसके हर बिंदु पर पड़ताल की जा रही है। मौत को लेकर जो संदेह के सवाल खड़े हो रहे है उनमें परिजनों के मुताबिक शाम को आॅफिस से घर लौटने पर घर के नॉर्मल कपड़े पहन लेती थी।
लेकिन जब शुभांगना की लाश फंदे पर लटकते हुए मिली तब उसने जींस—टॉप व ज्वैलरी पहन रखी थी। इसके अलावा शुभांगना के गले पर फंदे का निशान ‘ओ’ शेप में बना है जिससे गला घोंटने की आशंका बढ़ती है। क्योंकि एक्सपर्टस के मुताबिक फंदा लगाकर खुदकुशी में गले पर ‘वी’ शेप का निशान बनता है, यानी आगे की ओर नीचे और गर्दन से ऊंचाई की ओर।

मोबाइल कॉल डिटेल से पता चला कि शुक्रवार रात को.....
शुभांगना का फाइल फोटो
- फोटो : File photo
घर में मौजूद नौकरानी का कहना है कि शुक्रवार रात को वह कमरे में सोने चली गई। अगले दिन चाय लेकर मेमसाब के कमरे में पहुंची तब सुसाइड का पता चला। जबकि आसपड़ोस के लोगों ने शुक्रवार को आधी रात तक घर में शोरशराबा करने की आवाजें सुनने की बात कही है।
बंगले में सिर्फ शुभांगना, उनका बेटा मिहिर और घरेलू नौकरानी रहती है। उनका दावा है कि कोई भी बाहर से नहीं आया और नाहीं बाहर गया। तब ऐसे में कोई बंगले के पीछे बने दरवाजे से भी अंदर आ सकता है।
परिजनों का आरोप है कि राजकुमार ने अपनी मौजूदगी शुक्रवार रात को उस कॉलेज में दिखाई। जहां शुभांगना ने उनके आने जाने पर रोक लगा रखी थी। इसके अलावा... मोबाइल कॉल डिटेल से पता चला कि शुक्रवार रात को शुभांगना की रात करीब साढ़े दस बजे और सुबह करीब चार बजे आधे-आधे घंटे पति राजकुमार से बातचीत हुई है, जबकि....

शादी के काफी समय बाद दोनों में अनबन होने लगी,क्योंकि
शुभांगना का पति राजकुमार सावलानी
- फोटो : File photo
दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा है, बातचीत बंद है। परिजनों का आरोप है कि साजिशपूर्वक किसी और ने शुभांगना के फोन का इस्तेमाल किया है। जिस रात शुभांगना की मौत हुई, उसी रात पति कॉलेज में रूका था। जबकि शुभांगना ने राजकुमार के वहां आने जाने पर मना कर रखा था।
जानकारी के मुताबिक गत एक साल में राजकुमार पिछले 7 दिनों में 2 बार शुभांगना के कॉलेज गया। शनिवार सुबह जिस दिन शुभांगना की लाश मिली। तब शुक्रवार रात को राजकुमार की रात 10:06 बजे कॉलेज आने की एंट्री है और शनिवार सुबह 7:02 मिनट पर कॉलेेज से बाहर जाने की एंट्री है। इससे पहले राजकुमार 22 अगस्त को कुछ घंटे के लिए वह कॉलेज आया था।
शुभांगना के पिता सुराना ने बेटी की हत्या होने का संदेह जताते हुए कुछ सवाल उठाए है। वहीं, पति राजकुमार का कहना है कि शुभांगना कई दिनों से डिप्रेशन में थीं। उनके मुताबिक संभवत: शुभांगना अपने काम को लेकर परेशान थीं।

शादी से पहले रुचिरा सुराना नाम लिखती थीं,क्योंकि
शुभांगना का फाइल फोटो
- फोटो : File photo
40 वर्षीया बिजनेस वुमन शुभांगना राज उर्फ रुचिरा ने जयपुर के ही व्यवसायी राजकुमार सावलानी से लव मैरिज की थी। शनिवार सुबह शुभांगना को उसके बेटे मिहिर सावलानी व घरेलू नौकरानी ने कमरे में फंदे से लटकता देखा था। शुभांगना के पिता प्रेम सुराना ने बताया कि उनकी बेटी शादी से पहले रुचिरा सुराना नाम लिखती थीं।
लेकिन राजकुमार सावलानी से लवमैरिज के बाद रुचिरा ने नाम बदलकर शुभांगना राज सावलानी रख लिया। वे दोनों अलग—अलग बिजनेस करते हैं। उनके वृद्धि और मिहिर नाम के दो बच्चे भी है। शादी के काफी समय बाद दोनों में अनबन होने लगी।
पिछले एक साल से दोनों के बीच तलाक लेने का मसला चल रहा है। उनके बीच बातचीत भी बंद थी। इसे लेकर सीतापुरा स्थित कॉलेज व सी-स्कीम स्थित बंगले पर शुभांगना ने पति राजकुमार के आने-जाने पर एक साल पहले ही रोक लगा दी थी।