{"_id":"58fde9a74f1c1b9e65c0c272","slug":"the-cctv-footage-shows-of-stolen-in-a-offence-in-mobile-shop-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी फुटेज में नकबजनी करते यूं दिखे बेखौफ चोर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीसीटीवी फुटेज में नकबजनी करते यूं दिखे बेखौफ चोर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 24 Apr 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में बदमाश बेखौफ
- फोटो : Vishnu Sharma
प्रदेश की राजधानी जयपुर में पुलिस गश्त व्यवस्था को चुनौती देते हुए तीन बदमाशों ने झोटवाड़ा में दो सौ फीट रोड पर मोबाइल शॉप में सोमवार सुबह 5 बजे नकबजनी की वारदात को अंजाम दिया और फिर बाइक पर बैठकर भाग निकले। वारदात कर बदमाश नकदी, मोबाइल फोन व रिचार्ज कूपन चुराकर ले गए।
चोरी की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्डिंग हो गई। जिसमें बदमाश बेखौफ नजर आ रहे है। उन्होंने तीन बार में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह दुकान पहुंचने पर दुकान मालिक शमशेर खान को नकबजनी का पता चला तब झोटवाड़ा थाने में सूचना दी।

Trending Videos
80 हजार रुपए और पांच महंगे मोबाइल चुराए
बदमाश ने लातें व पत्थर मारकर शीशा फोड़ दिया
- फोटो : Vishnu Sharma
जानकारी के अनुसार शमशेर खान की 200 फीट रोड, झोटवाड़ा में गोल्डन बैकरी के पास खान मोबाइल शॉप के नाम से दुकान है। तड़के करीब पौने चार बजे बाइक सवार तीन बदमाश उनकी दुकान पर पहुंचे। पहली बार में उन्होंने दुकान के शटर उठाकर मोड़ दिया। इसके बाद किसी वाहन के आने पर तीनों चोर बाइक पर बैठकर भाग निकले।
इसके कुछ देर बाद वे वापस लौटकर आए। फिर दुकान के शटर को जोर देकर उखाड़ दिया और एक बदमाश ने लातें व पत्थर मारकर शीशा फोड़ दिया। फिर दुकान में घुसकर करीब 80 हजार रुपए और पांच महंगे मोबाइल फोन तथा कुछ रिचार्ज कूपन चुराकर ले गए।