{"_id":"59771db84f1c1ba2498b4789","slug":"tanker-accident-in-jodhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के हादसे से नहीं लिया सबक, लूटने पहुंच गए...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पाकिस्तान के हादसे से नहीं लिया सबक, लूटने पहुंच गए...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 25 Jul 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में पिछले दिनों सड़क पर पलटे टैंकर से डीजल लूटने के दौरान हुए हादसे से अभी भी सबक नहीं लिया। टैंकर पलटने के दौरान डीजल लूटने से लोग नहीं चूक रहे है।
मामला राजस्थान के जोधपुर के फलौदी रोड का है। यहां लोर्डियां गांव के समीप सुबह रेलवे के लिए डीजल लेकर जा रहा टैंकर पलट गया। टैंकर से डीजल रिसने पर लोग बाल्टियां व जरिकेन लेकर पहुंच गए। जिसको जितना हाथ लगा ले गए। सूचना पर फलौदी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों का खदेड़ा। गनीमत रही कि इस दौरान किसी तरह का कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

पाक में हुआ था भयावह हादसा
पाकिस्तान में टैंकर हादसा
- फोटो : फाइल फोटो
गौरतलब है कि पिछले दिनों पाकिस्तान के पंजाब में ऐसी ही एक घटना हुई थी, जिसमें 148 लोगों की जान चली गई थी। वहां सड़क पर डीजल का टैंकर पलट गया था और डीजल रिसने लगा। पता लगने पर लोग उसे लूटने पहुंच गए। इस दौरान किसी ने धुम्रपान के लिए माचिस जलाई तो डीजल ने आग पकड़ ली और इसकी जद में सैकड़ों लोग आ गए। 148 की मौत हो गई तथा कई झुलस गए।