{"_id":"59f9865e4f1c1b7a548ba41d","slug":"such-hidden-locker-made-in-the-car-to-hide-the-black-money-yet-the-police-hand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कालाधन छिपाने के लिए कार में बनाया स्पेशल हिडन लॉकर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कालाधन छिपाने के लिए कार में बनाया स्पेशल हिडन लॉकर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 01 Nov 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
कार की सीट के पीछे हिडन सेफ
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो युवकों ने अपनी कार में एक स्पेशल हिडन लॉकर बनाया, ताकि वे आसानी से एक ज्वैलर के कालेधन को एक स्टेट से दूसरे स्टेट में ले जा सकें।
यह मामला है राजस्थान के धौलपुर जिले का। जहां पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर उनसे 54 लाख रुपए और करीब 5 किलो चांदी जब्त कर ली। कार से बरामद 54 लाख की नकदी 100 और 2000 के नोट के रूप में मिली है।
धौलपुर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बीते दिन सारपाड़ा पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस ने नाकाबंदी करवाई। तभी हाइवे से गुजरी हरियाणा नंबर की एक स्विफ्ट कार को रुकवाया।

मध्यप्रदेश के ज्वैलर का था धन, यूपी पहुंचाना था
कार की आगे की सीट के नीचे हिडन सेफ
- फोटो : Vishnu Sharma
उसमें सवार दो युवकों से पूछताछ की तो वे सकपका गए। तब पुलिस ने कार की बारीकी से तलाशी ली। तब सामने आया कि कार में एक हिडन लॉकर बना हुआ था। जिसे कार की सीट के पीछे विशेष डिजाइन से बनाया गया था। इसी लॉकर में 54 लाख रुपए और करीब साढ़े 5 किलो चांदी छिपा रखी थी।
एसपी राजेश सिंह के मुताबिक पूछताछ में दोनों ने बताया है कि वे मध्यप्रदेश के छतरपुर से एक ज्वैलर से यह नकदी और चांदी लेकर आए है और उन्हें उत्तर प्रदेश में मथुरा के एक ज्वैलर तक पहुंचाना था। लेकिन इसके पहले ही राजस्थान से गुजरते समय धौलपुर में सागरपाड़ा पुलिस चौकी के हत्थे चढ़ गए।