फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Student sucide in jaipur because of failing in the examination

परीक्षा में फेल होने पर छात्र ने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी की

Tue, 20 Jun 2017 03:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 20 Jun 2017 03:49 PM IST
विज्ञापन
 Student sucide in jaipur because of failing in the examination
ट्रेन - फोटो : Demo pic
मालवीय नगर पुलिया के पास मंगलवार सुबह एक युवक का शव पटरियों के पास मिलने से सनसनी मच गई। सूचना मिलने पर बजाज नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को मोर्चरी पहुंचाया गया। प्रारंभिक पड़ताल में युवक के द्वारा ट्रेन के सामने छलांग लगाकर खुदकुशी करने की बात सामने आई है। हालांकि, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन

 
बजाज नगर पुलिस के मुताबिक शव की शिनाख्त हिम्मत नगर, गोपालपुरा बाईपास निवासी 18 वर्षीय कौशल के रुप में हुई। वह मूल रुप से मडेरु गांव, टोडाभीम, जिला सवाईमाधोपुर का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार कौशल बीएससी का छात्र था। उसका रिजल्ट कल ही आया था। जिसमें वह फेल हो गया था।
विज्ञापन

 
एएसआई सुल्तान के मुताबिक कौशल कल देर रात को घर से बिना बताए निकला था। फिर वह घर नहींं लौटा। आज सुबह उसका शव गौरव टॉवर के पीछे रेलवे ट्रेक पर मिला। परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि परीक्षा परिणाम में फेल होने के बाद ही कौशल अवसाद में आ गया था। उसने खाना भी नहीं खाया। पुलिस का मानना है कि देर रात छात्र ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed