{"_id":"5a15508c4f1c1bb6678bd460","slug":"smuggler-arrested-in-rajasamand","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को देख भगाने लगा कार, पीछा कर पकड़ा तो मिला ये सब ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस को देख भगाने लगा कार, पीछा कर पकड़ा तो मिला ये सब
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 22 Nov 2017 04:02 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार चालक को रुकने का इशारा किया। ऐसे में कार चालक रुकने की बजाय गाड़ी को और तेज भगाने लगा। पीछा कर पुलिस ने कुछ दूर बाद उसे पकड़ लिया। इसके बाद कार की तलाशी में जो मिला उसे देखकर पुलिस भी दंग रह गई।
दरअसल, राजस्थान के उदयपुर संभाग के राजसमंद जिले की चारभुजा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार का पीछा करते हुए एक क्विंटल से अधिक अवैध डोडा चूरा पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
एसएचओ गिरधारीलाल मेनारिया ने बताया कि बुधवार को नाकाबंदी के दौरान पुलिस दल ने एक कार रुकवाने का प्रयास किया। इस पर चालक पुलिस को देख वाहन तेज भगाकर ले जाने लगा। ऐसे में पुलिस ने उसका पीछा किया और उसे मोराणा चौराहे के आगे रोक लिया। जांच पड़ताल के दौरान कार में एक क्विंटल साढ़े दस किलो अवैध डोडा चूरा मिला। पुलिस ने इस मामले में जोधपुर निवासी अशोक पुत्र भल्लाराम को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उक्त अवैध डोडा चूरा मध्यप्रदेश से परिवहन कर जोधपुर की तरफ ले जाना बताया गया है। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी से पूछताछ जारी है।