फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Sense of getting two bodies of cubs near the Century in rajasthan

सेंक्चुअरी के पास मरे हुए मिले दो पैंथर शावक

Fri, 04 Aug 2017 06:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 04 Aug 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
Sense of getting two bodies of cubs near the Century in rajasthan
पैंथर शावकों के शव - फोटो : Amar Ujala
अभ्यारण्य से सटे एक गांव में आज दो पैंथर शावक मरे हुए पाए गए, जिससे सनसनी फैल गई। वन विभाग ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



राजस्थान के करौली जिले में कैलादेवी अभ्यारण्य से सटे गोपालपुरा गांव में आज सुबह स्थानीय लोगों ने पैंथर के दो शावकों के शव पड़े देखे। इसकी सूचना पर आसपास के गांवों से बड़ी से संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची।

वनकर्मियों ने दोनों शावकों के शवों को कब्जे में ले लिया। इसके बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरु की गई। मामले में फिलहाल वन विभाग के अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है। वे शावकों की मौत के स्पष्ट कारणों के बारे में नहीं बता पा रहे है।
विज्ञापन


प्रारंभिक तौर पर जंगली कुत्तों के द्वारा शिकार कर पैंथर के मासूम शावकों को मारने की बात सामने आ रही है। कहीं शिकारियों ने तो इन शावकों को नहीं मारा, इस पहलू से भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed