{"_id":"591ef4134f1c1bd91af229fc","slug":"scams-in-kota-medical-college-medical-devices-purchased-at-high-prices","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा मेडिकल काॅलेज घोटाला: महंगे दामों में खरीदे गए मेडिकल उपकरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोटा मेडिकल काॅलेज घोटाला: महंगे दामों में खरीदे गए मेडिकल उपकरण
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 19 May 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल काॅलेज में घोटाला
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा मेडिकल कॉलेज: कई गुणा कीमत पर खरीदें उपकरण
कोटा मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा उपकरण खरीद के मामले में चल रही एसीबी जांच में सामने आया है कि ये उपकरण असली कीमत से महंगी दर पर खरीदे गए।
महंगी दर पर उपकरण खरीदने को लेकर मिली शिकायतों पर एसीबी की टीम ने गुरुवार को कोटा मेडिकल कॉलेज में छापा मारकर जांच पड़ताल शुरु की थी। इस मेडिकल उपकरणों के खरीद फरोख्त के बिल व अहम दस्तावेज भी जुटाए थे। शुक्रवार को भी एसीबी टीम मेडिकल कॉलेज पहुंची और जांच पड़ताल शुरु की। वहां मौजूद प्रशासनिक और लेखा अधिकारियों से पूछताछ भी की।
प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि अस्पताल में एक ही उपकरण को उसकी असली कीमत से कई गुना ज्यादा कीमत पर खरीदा गया। एक ही उपकरण के अलग अलग दामों का भुगतान किया। जिसमें एसीबी को शिकायत मिली थी। एसीबी के सीआई विवेक सोनी ने बताया कि एसीबी ने अस्पताल के स्टोर रूम में मौजूद उपकरणों की जांच के साथ सामान की खरीद वाले दस्तावेजों को जब्त किया है। इसके साथ ही अब एसीबी गहनता से पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मेडिकल कॉलेज में खरीदे गए उपकरणों और जबकि नियमानुसार एक ही क्वांटिटी व क्वालिटी में दाम में एकरूपता होना जरूरी है। इलेक्ट्रिक अप्रेंटस का एक बिल चौधरी कंस्ट्रक्शन का है, जो कि 61 हजार रूपए का है वहीं, दूसरा बिल तलवंडी स्थित रामकुमार फर्म के नाम से 83 हजार रूपए में खरीदा हुआ है।