{"_id":"5a1830454f1c1bc8678bd8c3","slug":"rape-with-minor-girl-in-sikar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग छात्रा से होटल में ले जाकर ज्यादती, बनाया आपत्तिजनक वीडियो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोचिंग छात्रा से होटल में ले जाकर ज्यादती, बनाया आपत्तिजनक वीडियो
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 24 Nov 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीकर शहर की एक प्रतिष्ठित कोचिंग में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा से ज्यादती का मामला सामने आया है।
आरोपी युवक ने पहले तो बहला-फुसलाकर उसके अश्लील फोटो ले लिए और फिर उन्हें वायरल करने की धमकी दे छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद आरोपी छात्रा को डरा धमकाकर होटलों में ले गया और उससे ज्यादती की। इस संबंध में हनुमानगढ़ जिले के भादरा निवासी छात्रा के पिता ने वहीं के युवक के खिलाफ भादरा थाने में रिपोर्ट दी है।
पुलिस के अनुसार भादरा निवासी एक जने ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया गया है कि उसकी नाबालिग बेटी सीकर में पिपराली रोड स्थित कोचिंग में रह कर पीएमटी की तैयारी कर रही है। स्कूल सहपाठी भादरा के वार्ड 14 निवासी अंकित ने पिछले साल उसकी बेटी की आपत्तिजनक फोटो अपने मोबाइल में कैद कर ली और उसे ब्लैकमेल करने लगा।

घरवालों को बताई आपबीती
demo pic
ऐसे में तंग आकर पीड़िता सीकर आकर कोचिंग करने लगी। इसके बाद अंकित भी उसके पीछे सीकर आ गया और बहला-फुसलाकर उसे सीकर के दो होटलों में ले गया और उससे ज्यादती की। आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देने लगा। इससे परेशान छात्रा ने घर आकर परिजनों को आपबीती बताई। इस पर पिता ने भादरा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया।