{"_id":"5a1ebc144f1c1b86698be88d","slug":"rape-with-a-girl-by-a-man-now-arrested-by-jaipur-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवती को पड़ोसी ने अगवा कर किया ये घिनौना काम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को पड़ोसी ने अगवा कर किया ये घिनौना काम
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 29 Nov 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : Demo pic
अकेली घर लौट रही एक युवती को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
घटना जयपुर की है और पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपायुक्त उत्तर सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अरविन्द कुमार यादव उम्र 28 साल निवासी गांव-नारायणपुर, थाना चौबेपुर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पिछले कुछ अरसे से जयपुर के शास्त्री नगर स्थित किशनबाग बस्ती में किराए से रहता है।
28 नवंबर को पीड़िता की मां ने विद्याधर नगर थाने में एक मुूकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि 27 नवंबर को दोपहर में उसकी बेटी कहीं से घर लौट रही थी। उसी समय पड़ोस में रहने वाला आरोपी अरविंद कुमार पीछा करते हुए पीड़िता के पास पहुंचा और फिर जबरन उसे अपनी बाइक पर बैठाकर विद्याधर नगर में ट्यूलिप टॉवर ले गया। वहां बेसमेंट में उसके साथ दुष्कर्म किया।

Trending Videos
फरार आरोपी यूं हुआ गिरफ्तार
दुष्कर्म
- फोटो : SELF
मामला सामने आने पर एडिशनल डीसीपी राजेश मील के निर्देशन में विद्याधरनगर थानाधिकारी चिरंजीलाल मीना के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इसमें शामिल सबइंस्पेक्टर भंवर सिंह, कांस्टेबल गिरधारी व मुकेश ने आरोपी अरविंद की तलाश शुरू की और आरोपी को आज सिन्धीकैंप के पास से धरदबोचा। उससे पूछताछ की जा रही है।