{"_id":"5a4234c94f1c1b156b8be79d","slug":"rape-in-rajasthan-a-woman-raped-by-his-brother-in-ajmer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहले पति ने छोड़ा और फिर भाई ने दरिंदा बन की ऐसी हरकत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले पति ने छोड़ा और फिर भाई ने दरिंदा बन की ऐसी हरकत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 26 Dec 2017 05:21 PM IST
विज्ञापन
rape attempt
पहले पति ने उसे छोड़ दिया। फिर जिस भाई के भरोसे वो जी रही थी, उसी ने हैवानियत का गंदा खेल खेला।
अजमेर के भिनाय थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने ही भाई पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप जड़ा। इतना ही नहीं भाई पर मोटरसाईकिल से टक्कर मारकर घायल करने की बात भी महिला ने कही है। फिलहाल घायल पीड़िता का इलाज चल रहा है।
भिनाय थाना क्षेत्र के बांदनवाड़ा गांव में रहने वाली परित्यक्ता ने बताया कि उसके पति के छोड़ने के बाद से वह पीहर में ही रह रही थी।

Trending Videos
विरोध जताया तो बाइक से टक्कर मारी
फाइल
उसने बताया कि आज उसका भाई उसे खेत में जाने की बात कहकर सुनसान जगह ले गया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब उसने इसका विरोध जताया तो उसने बाइक से उसे कई बार टक्कर मारकर लहुलुहान कर दिया। बाद में मरा समझकर भाग गया।
राहगीरों ने उसे स्थानीय राजकीय अस्पताल पहुंचाया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अजमेर के जेएलएन अस्पताल के लिए रैफर किया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। मेडिकल ज्यूरिस्ट ने मेडिकल मुआयना किया है। वहीं भिनाय थाना पुलिस आरोपी भाई की तलाश में जुटी हुई है।