फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rape case rajasthan Neighbors want to rape with women, the husband stopped it, then cut the nose

महिला से दुष्कर्म करने घर में घुसा पड़ोसी, पति ने रोका तो दांतों से काट खाई नाक 

Mon, 11 Dec 2017 05:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 11 Dec 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
Rape case rajasthan Neighbors want to rape with women, the husband stopped it, then cut the nose
rape attempt - फोटो : Demo pic
एक युवक आधी रात पड़ोस में रहने वाली महिला के कमरे में घुस गया। वहां चाकू दिखाकर उससे दुष्कर्म की कोशिश की। इस दौरान महिला के पति की नींद खुल गई और उसने विरोध किया तो आरोपी ने दांतों से उसकी नाक चबा डाली। 
विज्ञापन



यह मामला राजस्थान में धौलपुर जिले के सरमथुरा थाना इलाके का है। पीड़ित नवदम्पत्ति यहां  एक गांव में रहते है। सरमथुरा थाना पुलिस ने आरोपी अशोक को गिरफ्तार कर लिया है। वह शुक्रवार देर रात पड़ोस के एक घर में चाकू लेकर घुस गया।
विज्ञापन


उसने वहां कमरे में सो रही विवाहिता को जगाया और उसे चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विवाहिता ने हिम्मत दिखाते हुए चिल्लाना शुरू कर दिया और आरोपी से भिड़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पति-पत्नी ने आरोपी को दबोच लिया और...

Rape case rajasthan Neighbors want to rape with women, the husband stopped it, then cut the nose
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Demo pic
इस बीच महिला का पति जाग गया और वह भी आरोपी से भिड़ गया। पति-पत्नी ने आरोपी अशोक को दबोच लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी।

इस दौरान आरोपी ने मौका पाकर  विवाहिता के पति की नाक चबा डाली। पकड़ ढीली पड़ने के बाद आरोपी वहां से छूटकर भाग गया। उसने महिला के हाथ पर भी दांतों से काट लिया। पीड़ित दम्पत्ती का कहना है कि कुछ देर बाद ही आरोपी अपने परिजनों के साथ लाठी-डंडा लेकर आया और मामला दर्ज नहीं करवाने की धमकी दी।

इस घटना के बाद पीड़ित दम्पत्ति किसी तरह अपने गांव से किसी तरह सरमथुरा पहुंचे। वहां भी  पीछा करते हुए आरोपी पक्ष आ पहुंचा। इसके बाद वे शनिवार को धौलपुर पहुंचे और यहां एसपी राजेश चौधरी से मिलकर पी​ड़ा जताई। इसके बाद पुलिस ने हरकत में आकर आरोपी अशोक को धरदबोचा। वहीं, पुलिस सुरक्षा में पीड़ित दम्पति का मेडिकल मुआयना करवाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed