{"_id":"5a48dfef4f1c1b0f788b5dd2","slug":"rajasthan-two-year-old-baby-was-kidnepped-last-night-from-jaipur-near-maharani-college","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां के पास सो रही थी दो साल की मासूम, हुआ अपहरण ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां के पास सो रही थी दो साल की मासूम, हुआ अपहरण
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 31 Dec 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
दो साल की बच्ची का अपहरण
- फोटो : Demo pic
राजधानी जयपुर में साल के अंतिम दिन दो साल की मासूम बच्ची का अपहरण होने का मामला सामने आया है। बीती देर रात को बच्ची अपनी मां के पास फुटपाथ पर सो रही थी। आज तड़के मां की आंख खुली तब बच्ची को गायब देखकर होश उड़ गए।
आसपास तलााश करने के बाद पुलिस थाने पहुंचकर वाकये की जानकारी दी। यह मामला है जयपुर के अशोक नगर थाना इलाके का। जहां भैरू बावरिया और उसका परिवार पेट पालने के इरादे से दो दिन पहले ही न्यू ईयर पर गुब्बारे बेचने राजसमंद से जयपुर आए थे।
यहां टोंक रोड पर महारानी कॉलेज और एमजीडी स्कूल के बाहर फुटपाथ पर ठहर गए। पुलिस के अनुसार शनिवार रात को भैरुं बावरिया की दो साल की बेटी माया अपनी मां के पास फुटपाथ पर सो रही थी। आज तड़के करीब साढ़े 3 बजे भैरुं की पत्नी की आंख खुली। तब....

Trending Videos
फुटपाथ पर सो रहे लोगों के बीच बच्ची को तलाश किया, इसके बाद
बच्ची का अपहरण, जयपुर
- फोटो : Demo pic
उसने जब बेटी माया को संभाला तो वह नजर नहीं आई। इस पर उसने पास ही सो रहे पति भैरुं को बताया। इसके बाद दम्पति ने मिलकर करीब तीन घंटे तक आसपास फुटपाथ पर सो रहे लोगों के बीच अपनी बच्ची को तलाश किया। इसके बाद हल्ला मचा तो भीड़ इकट्ठा हो गई।
बच्ची के गायब होने की सूचना सुबह करीब 6 बजे पुलिस को दी। तब अशोक नगर थानाप्रभारी धर्मेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीमें गठित कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली गई। साथ ही, फुटपाथ पर रहने वाले संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। लेकिन गायब हुई बच्ची का रविवार देर शाम तक पता नहीं चला।