{"_id":"5a6abad24f1c1b4f588b4d3c","slug":"rajasthan-three-suspects-arrested-with-satellite-phones-before-republic-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: सेटेलाइट फोन के साथ पकड़े गए तीन संदिग्ध, दो विदेशी भी शामिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजस्थान: सेटेलाइट फोन के साथ पकड़े गए तीन संदिग्ध, दो विदेशी भी शामिल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 26 Jan 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
जब्त किया गया सेटेलाइट फोन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलिट्री इंटेलीजेंस व पोकरण पुलिस ने देर रात संयुक्त कार्रवाई कर दो विदेशी युवकों समेत एक भारतीय से सेटेलाइट फोन बरामद किया है।
इसके साथ ही तीनों युवक पुलिस की निगरानी में है। आज तीनों से गहनता से पूछताछ की जाएगी। वहीं सेटेलाइट फोन बरामद होने के बाद गणतंत्र दिवस को सुरक्षा एजेंसियों व पुलिस ने सुरक्षा को बढ़ा दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मिली जानकारी से थाट गांव में दो सऊदी अरब के युवक सेटेलाइट फोन के साथ घूम रहे हैं, उनके साथ ही एक भारतीय भी है। इस पर मिलिट्री इंटेलिजेन्स ने संयुक्त कार्रवाई कर थाट गांव पहुंचे व तीनों के पास से तलाशी लेने पर इनके पास से थु रेया सेटेलाइट फोन बरामद किया गया। बड़ा सवाल यह है कि गणतंत्र दिवस पर तीनों का सरहदी क्षेत्र में सेटेलाइट फोन के साथ पहुंचने के क्या मनसूबे हो सकते हैं। गौरतलब है कि इसी पोकरण क्षेत्र में पहले भी पाक जासूस व सन्दिग्ध लोग पकड़े जा चुके है।