{"_id":"5a4115ed4f1c1b502b8b68ef","slug":"rajasthan-the-speed-of-the-car-reverses-the-death-of-a-young-man-4-people-injured-in-udaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार पलटी, युवक की मौत, 4 जने घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार कार पलटी, युवक की मौत, 4 जने घायल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 25 Dec 2017 08:46 PM IST
विज्ञापन
कार अनियंत्रित होकर पलटी
- फोटो : Demo pic
तेज रफ्तार एक कार अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। जिसमें कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार जने गंभीर घायल हो गए। यह मामला है उदयपुर संभाग के डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा क्षेत्र का। हादसे में मृतक व अन्य घायल कांकरोली के रहने वाले हैं।
बिछीवाड़ा थाना पुलिस के अनुसार यह घटना सुबह करीब 4 बजे आमझरा कस्बे में पेट्रोल पंप के नजदीक हुई। जिसमें मारुति कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार वैभव (33) पुत्र चन्द्रेश मेहता निवासी सब्जी मण्डी, कांकरोली की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा कार में बैठे 4 अन्य घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार कार सवार लोग बिछीवाड़ा से उदयपुर की तरफ आ रहे थे। तभी यह सड़क हादसा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक और घायलों को उदयपुर के एमबी अस्पताल पहुंचाया है। यहीं शव का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस को सौंप दिया गया। हादसे में वैभव मेहता की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।