{"_id":"5a23fecf4f1c1ba12d8b62ec","slug":"rajasthan-s-sikar-dist-a-man-murdered-by-his-relatives","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"समधी की हत्या, फिर लाश को पहाड़ी से नीचे फेंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
समधी की हत्या, फिर लाश को पहाड़ी से नीचे फेंका
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 03 Dec 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : Amar Ujala
मामूली की बात ने इतना तूल पकड़ लिया कि बेटी के ससुराल वालों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी। इसके बाद लाश को पहाड़ी से फेंक दिया।
यह मामला है राजस्थान के सीकर जिले का है। लोसल थाना इलाके में स्थित धोद गांव में रहने वाले निवासी गिरधारी लाल बावरिया की बेटी की शादी कथराथल गांव में हुई थी। गिरधारी का अपनी बेटी को लेकर उसके ससुराल वालों से विवाद चल रहा था।
यह विवाद बढ़ गया। बेटी के ससुराल पक्ष से कुछ लोग बीती देर रात को गाड़ियों में भरकर गिरधारी बावरिया के घर पहुंचे और उसे अगवा कर वहां से ले गए। इसके बाद सूनसान जगह पर आरोपियों ने गिरधारीलाल की जमकर पिटाई की। इससे उसकी मौत हो जाएगी।

Trending Videos
हर्ष की पहाड़ी पर ले गए और...
डेमो इमेज
- फोटो : Demo pic
बाद में वे लाश को हर्ष की पहाड़ी पर ले गए और उसे नीचे फेंक दिया। आज लहुलुहान हालत में लाश देखकर स्थानीय लोगों में सनसनी मच गई। क्षतिग्रस्त गाड़ी भी पहाड़ी पर ही मिली।
यह देखकर लोगों ने सदर थाना पुलिस को सूचना दी। वहीं, गिरधारी के परिजनों को पता चला तो वे भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।