{"_id":"5a8ac7da4f1c1ba3378b4d14","slug":"rajasthan-rajsamand-live-murder-accused-again-in-headline-due-to-viral-video-jodhpur-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लाइव मर्डर में आरोपी के खिलाफ एक और केस, शंभूलाल का जेल से सेल्फी वीडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाइव मर्डर में आरोपी के खिलाफ एक और केस, शंभूलाल का जेल से सेल्फी वीडियो वायरल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 19 Feb 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
rajsamand live murder
- फोटो : File photo
राजसमंद में अफराजुल हत्याकांड का लाइव वीडियो बनाकर वायरल करने वाला आरोपी शंभूलाल फिर से सुर्खियों में है।
विज्ञापन
जोधपुर जेल में बंद विचाराधीन कैदी शंभूलाल ने जेल में ही मोबाइल फोन से दो सेल्फी वीडियो बनाकर वायरल कर दिए। इसके बाद जेल महकमे में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीजी जेल ने उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए। वहीं, जोधपुर जेल के अधीक्षक विक्रम सिंह ने आज आरोपी शंभूलाल रैगर के खिलाफ रातानाड़ा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। जिसमें शंभूलाल पर जेल की बैरक में ही किसी मोबाइल फोन से वीडियो बनाकर वायरल करना बताया है। पुलिस ने आईटी एक्ट और जेल एक्ट के तहत रिपोर्ट लेकर जांच पड़ताल शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद आरोपी शंभूलाल रैगर ने मोबाइल पर दो सेल्फी वीडियो बनाए थे।
एक कैदी से जान को खतरा
जेल
- फोटो : Demo pic
सोशल मीडिया पर शंभूलाल का वायरल हुआ पहला वीडियो 2 मिनट 25 सेकंड का है, जबकि दूसरा वीडियो 6 मिनट 19 सेकंड का है। जिसमें शंभूलाल ने एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में जेल में बंद पश्चिम बंगाल निवासी वासुदेव से अपनी जान को खतरा बताया है। जेल प्रशासन ने इसे महज भ्रम फैलाने वाला बयान बताया।
जेल अधीक्षक के मुताबिक गहनता से तलाशी के बाद भी मोबाइल फोन बरामद नहीं मिला है। शंभूलाल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, शंभूलाल भी नहीं बता रहा है कि किसकी मदद से वह मोबाइल फोन जेल में उसके वार्ड तक पहुंचा। जोधपुर सेंट्रल जेल अधीक्षक के मुताबिक रविवार रात को यह वीडियो वायरल होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद शंभूलाल के साथ बैरक में बंद दूसरे आरोपी वासुदेव को अन्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

अफराजुल का लाइव मर्डर कर मचाई थी सनसनी
फाइल फोटो
- फोटो : Demo pic
आरोपी शंभूलाल ने 6 दिसंबर को राजसमंद में अफराजुल नाम के व्यक्ति की नृशंस हत्या कर दी थी। इस वारदात का अपने नाबालिग भांजे से मोबाइल फोन के जरिए लाइव वीडियो बनवाया। फिर इन वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
इसके बाद पुलिस ने शंभूलाल को गिरफ्तार कर लिया था। तब से वह न्यायिक अभिरक्षा में जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद है। जेल में मोबाइल फोन से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आने के बाद जोधपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।