फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan- Police disclose in case of robbery of twenty lakh

लाखों रुपयों ने बिगाड़ी नीयत, खुद ही रच डाली अपनी ही लूट की साजिश

Sat, 27 Jan 2018 12:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 27 Jan 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
rajasthan- Police disclose in case of robbery of twenty lakh
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
लूट की घटना ने पुलिस महकमें में हड़कम्प मचा दिया। तफ्तीश हुई तो पीड़ित ही लूट की 'प्लानिंग' करने वाला निकला।
विज्ञापन


अलवर के कोतवाली थाना पुलिस ने 200000 रुपए  की लूट का खुलासा करते हुए लूट की रकम को बरामद कर लिया है। शिवाजी पार्क निवासी ओम शिव कंस्ट्रक्शंस कंपनी के मालिक ने मामला दर्ज कराया था कि उसके पास काम करने वाला विश्राम जाट पैसे ले कर लौट रहा था तो इसके स्कीम 10 में दो अज्ञात व्यक्तियों ने धक्का मार कर गिरा दिया और पैसे लेकर फरार हो गए।


पुलिस ने पूछताछ करते हुए कर्मचारी को ही संदिग्ध मानते हुए पूछताछ की। पुलिस ने कर्मचारी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरी बात कह दी। आरोपी ने अपने दोस्त के पास पैसे रखवाकर लूट की झूठी कहानी रची थी और उसके बाद मामला दर्ज कराया था। आरोपी एमआईए थाना क्षेत्र के केरवा जाट का रहने वाला है और आरोपी के दोस्त के घर से खल के कट्टे में रखे पैसे बरामद कर लिए हैं ।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed