फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan- police caught a b-grade heroin with three mans in a kidnapping case

बी-ग्रेड फिल्मों की हीरोइन ने रची अपहरण की साजिश, मांगी 25 लाख की फिरौती

Tue, 30 Jan 2018 01:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 30 Jan 2018 01:51 PM IST
विज्ञापन
rajasthan- police caught a b-grade heroin with three mans in a kidnapping case
demo pic - फोटो : demo pic
मुंबई में बी-ग्रेड फिल्मों में काम कर चुकी एक हीरोइन ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर एक युवक के अपहरण की साजिश रच डाली।
विज्ञापन


उदयपुर जिले की ऋषभदेव थाना पुलिस ने लोन दिलवाने का काम करने वाले एक युवक का अपहरण करने में एक युवती सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने लोन लेने के बहाने फोन कर युवक को बिच्छीवाड़ा बुलाया था और वहां पर एक कमरे में बंधक बना दिया। इसके बाद परिजनों को फोन कर 25 लाख रुपए मांगे थे। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने इस गिरोह को पकड़ा है। जांच में सामने आया कि आरोपी युवती बी-ग्रेड फिल्मों में काम कर चुकी है।

थानाधिकारी अनिल देवल ने बताया कि राकेश पण्ड्या निजी बैंक से लोगों को लोन दिलाने का काम करता था। इस युवक ने बिच्छीवाड़ा, डूंगरपुर सहित कई गांवों और कस्बों में जाकर लोगों को लोन दिलाया था। इसी कारण इसका अच्छा सम्पर्क हो गया था।
विज्ञापन

25 लाख की फिरौती लाने को कहा

rajasthan- police caught a b-grade heroin with three mans in a kidnapping case
kidnapping shimla
राकेश को रविवार को कुछ लोगों ने फोन किया और लोन की आवश्यकता बताई। इन लोगों ने राकेश को फोन कर बिच्छीवाड़ा बुलाया। जहां पर राकेश गया और दोबारा फोन किया तो एक युवती सहित चार लोग आए और राकेश के हाथ से फोन छीनकर उसके साथ मारपीट कर उसे बिच्छीवाड़ा पंचायत समिति के एक क्वाटर्र में हाथ-पांव बांधकर पटक दिया।

इसके बाद आरोपियों ने राकेश से ही उसके परिजनों को फोन करवाया और 25 लाख रुपए की व्यवस्था करने के लिए कहा। शाम को राकेश परिजनों को इस बारे में पता चला तो परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस टीम मोबाईल लोकेशन के आधार पर बिच्छीवाड़ा के लिए रवाना हुई। जहां पर बने क्वाटर में जाकर दबिश दी तो वहां से पुलिस को राकेश बंधक बना हुआ मिला और उसके पास से एक युवती और तीन युवक मिले।

रानी मुखर्जी के साथ कर चुकी है काम

rajasthan- police caught a b-grade heroin with three mans in a kidnapping case
अपहरण - फोटो : Demo Pic
पुलिस ने राकेश को आजाद करवाकर चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान बृजेशकुमार, अविनाश सोमपुरा, भाविक सोमपुरा और सपना के रूप में हुआ है। आरोपी बृजेश कुमार और अविनाश सोमपुरा ने बताया कि वे डूंगरपुर में हृदय नामक एक एनजीओ चलाते हैं। भाविक सोमपुरा डूंगरपुर में ही कोई नौकरी करता है और सपना उर्फ प्रवीणा चौबीसा एनजीओ में काम करती है और बेटी बचाओं अभियान से जुड़ी है।

पुलिस पूछताछ में प्रवीणा उर्फ सपना चौबीसा ने बताया कि वह चार वर्ष पूर्व मुम्बई में रहती थी। इस दौरान वहां पर कई शो में काम कर चुकी है। युवती ने बताया कि वह रानी मुखर्जी के साथ एक स्टेज शो में भी काम कर चुकी है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवती ने कुछ बीग्रेड फिल्मों में काम कर चुकी है। वर्तमान में वह एक एनजीओं में काम कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed