फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan- one man died in a roaa accident in ajmer

बाइक पर सवार होकर सामने से आई मौत, ये है मामला

Sun, 28 Jan 2018 06:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 28 Jan 2018 06:58 PM IST
विज्ञापन
rajasthan- one man died in a roaa accident in ajmer
अजमेर में दो बाइक की भिड़ंत में एक जने की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का जेएलएन अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


क्रिश्चयनगंज थाना क्षेत्र पुलिस ने बताया कि पुष्कर रोड निवासी किशनस्वरूप अग्रवाल आज बाइक पर सवार होकर परिचित से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में जनाना अस्पताल के पास सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और किशनस्वरूप सहित तीन लोग घायल हो गए।


स्थानीय लोगों ने किशनस्वरूप और अन्य दो घायल युवकों को जेएलएन अस्पताल में भिजवाया, जहां किशनस्वरूप को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायल युवकों को भर्ती कर इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed