{"_id":"5a47570a4f1c1bfc0f8b6a71","slug":"rajasthan-news-a-man-fight-with-a-wolf-to-save-his-wife","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के लिए ऐसा लड़ा पति कि उसकी 'मौत' को ही बांधकर पटक दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी के लिए ऐसा लड़ा पति कि उसकी 'मौत' को ही बांधकर पटक दिया
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 30 Dec 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
जरख से लड़ने वाला पति
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी को मौत के मुंह में देखकर पति 'शिकारी' पर टूट पड़ा। उसने शिकारी की ऐसी हालत कर दी कि वो ढेर हो गया।
मामला दौसा के गीजगढ़ वनक्षेत्र का है। इस वनक्षेत्र में आने वाले पाटन गांव में आज अलसुबह एक जरख यहां एक घर में घुस गया। जरख ने घर में मौजूद महिला छोटादेवी हरिजन पर हमला कर उसे घायल कर दिया।
इस दौरान महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर पति पपली हरिजन वहां भी वहां आ गया। वह बिना कुछ सोचे-समझे जरख पर टूट पड़ा। काफी मशक्कत के बाद उसने जरख को बांध दिया।

Trending Videos
आधा घंटे तक हुआ संघर्ष
जरख में हमले में घायल महिला
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक संघर्ष चला। इस संघर्ष में पीपली भी घायल हो गया। इसके बाद भी वह रुका नहीं।
फिर वन विभाग को जानकारी दी। विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जरख को अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि जरख की मेडिकल जांच करवाई जाएगी कि कहीं वह पागल तो नहीं है।
वहीं दूसरी तरफ पति-पत्नी को घायलावस्था में गीजगढ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।