{"_id":"5a5798e04f1c1b39198b46c7","slug":"rajasthan-murder-in-jaipur-in-front-of-shiprapath-police-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"थाने के सामने युवक की हत्या कर जला दी लाश, थानाप्रभारी समेत छह पुलिसकर्मी लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने के सामने युवक की हत्या कर जला दी लाश, थानाप्रभारी समेत छह पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
Murder
- फोटो : Demo pic
राजधानी में बीती रात अज्ञात बेखौफ बदमाशों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर पुलिस थाने के सामने ही खाली मैदान में एक युवक की लोहे की रॉड से हत्या कर दी। इसके बाद पेट्रोल छिड़ककर लाश को आग लगा दी।
आज तड़के मैदान में सैर करने आए लोगों ने अधजली लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। तब महकमे में हड़कंप मच गया। एडिशनल पुलिस कमिश्नर से लेकर आला अधिकारी घटनास्थल पर दौड़ पड़े।
वारदात को गंभीरता से लेते हुए जयपुर पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल ने रात को गुरुवार रात को एक आदेश जारी कर शिप्रापथ थानाप्रभारी संजय गोदारा समेत छह पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। लाइन हाजिर हुए अन्य पुलिसकर्मियों में कांस्टेबल दिनेश, सुरेश, योगराज, जयकृष्ण, कांस्टेबल ड्राइवर शैतान सिंह है।

Trending Videos
पुलिसकर्मी गश्त पर मौजूद थे और इसी थाने के सामने हत्या
murder
- फोटो : Demo pic
बताया जा रहा है कि बुधवार रात को शिप्रापथ थानाप्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी गश्त पर मौजूद थे और इसी थाने के सामने चंद कदम पर बेखौफ बदमाशों ने हत्या को अंजाम दे दिया।
बीते दस दिनों में जयपुर में मर्डर की तीसरी वारदात ने राजस्थान पुलिस के आमजन में सुरक्षा और अपराधियों में भय के दावों की कलई खोलकर रख दी है। पुलिस का कहना है घटनास्थल पर मिले आईडी कार्ड के आधार पर शव की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी कमल रॉय के तौर पर हुई है।
शव के पास से एक प्लास्टिक की बोतल मिली है। जिसमें पेट्रोल की गंध पाई गई है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है बीती रात करीब तीन कुछ लोग घटना वाले स्थान पर देखे गए थे। सूचना मिलने पर डॉग स्क्वायड, एफएसएल टीम को बुलाया गया।