{"_id":"5a337d374f1c1b0d698c2029","slug":"rajasthan-gang-rape-with-a-minor-girl-three-boy-arrest-in-jaipur-who-is-from-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"13 साल की बालिका को अगवा कर बनाया बंधक, तीन युवकों ने किया गैंगरेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
13 साल की बालिका को अगवा कर बनाया बंधक, तीन युवकों ने किया गैंगरेप
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 15 Dec 2017 01:38 PM IST
विज्ञापन
gang rape
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महज 13 साल की मासूम बच्ची से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। फैक्ट्री में काम करने वाले तीन युवकों ने बच्ची को अगवा कर एक कमरे में बंधक बनाया और रातभर गैंगरेप किया।
यह मामला राजधानी जयपुर के मुरलीपुरा थाना इलाके का है। दूसरे दिन सुबह गैंगरेप की शिकार पीड़िता तीनों युवकों के चंगुल से मुक्त होकर जैसे-तैसे घर पहुंची तब इस दरिंदगी का पता चला। मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
डीसीपी पश्चिम अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पंकज सैनी उम्र 19 साल, शिवम उम्र 20 साल और तीसरा आरोपी किशन उर्फ कृष्णा उम्र 21 साल है। ये तीनों मूल रुप से मेरठ, उत्तरप्रदेश के रहने वाले है। यहां मुरलीपुरा इलाके में रोड नंबर 5 पर श्याम मित्र मंडल कॉलोनी में एक कमरा किराए पर लेकर रहते है और एक फैक्ट्री में मजदूरी करते है।

रातभर किया गैंगरेप
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Demo pic
वहीं, दुष्कर्म की शिकार 13 वर्षीया पीड़िता मूल रुप से बिहार की रहने वाली है। यहां मुरलीपुरा क्षेत्र में माता-पिता के साथ किराए से रहती है। वह 12 दिसंबर की रात को घर के बाहर कचरा फेंकने गई थी। तभी एक आरोपी उसे मिला और बहला फुसलाकर उसे कमरे पर ले गया। जहां तीनों आरोपियों ने मिलकर पीड़िता को बंधक बना लिया और रातभर उससे गैंगरेप किया।
अगले दिन सुबह उसे धमकाकर छोड़ दिया। तब पीड़िता बालिका किसी तरह अपने घर पहुंची। उधर, बेटी के रातभर घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए। वे उसे तलाश करते रहे। पुलिस को भी सूचना दी, लेकिन पता नहीं चला।
अगले दिन सुबह उसे धमकाकर छोड़ दिया। तब पीड़िता बालिका किसी तरह अपने घर पहुंची। उधर, बेटी के रातभर घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए। वे उसे तलाश करते रहे। पुलिस को भी सूचना दी, लेकिन पता नहीं चला।
शहर छोड़कर भागने की फिराक में थे
demo pic
- फोटो : demo pic
गैंगरेप की शिकार बच्ची घर पहुंची तब परिजनों के पूछने पर उसने दरिंदगी का वाकया बताया। इसके बाद परिजनों ने मुरलीपुरा थाने पहुंचकर गैंगरेप और अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया। केस का अनुसंधान एसीपी झोटवाड़ा आस मोहम्मद को सौंपा गया।
इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को नामजद कर पीड़िता का मेडिकल मुआयना करवाया। बयान नोट किए और आरोपियों की तलाश में जुट गई। कल देर रात आरोपियों के शहर छोड़कर भागने की सूचना मिली तब पुलिस ने तीनों आरोपी युवकों को टोंक रोड पर नारायण सिंह सर्किल बस स्टैंड से धरदबोचा।